Van Vihar: भोपाल के वन विहार में घूमना होगा महंगा, कार से जाने वालों और पैदल जाने वालों के लिए इतनी फीस बढ़ी

Bhopal Van Vihar: भोपाल के लोगों की जेब पर एक और मार पड़ी है। वन विहार नेशनल पार्क का सैर करने के लिए लोगों अब अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पार्क की एंट्री फीस में काफी बढ़ोतरी हो गई है। 2017 से हर साल 10 प्रतिशत के हिसाब से एक साथ एंट्री फीस बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

Van Vihar's entry fee will increase
वन विहार की एंट्री फीस में होगा इजाफा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 6 साल बाद एंट्री फीस बढ़ाए जाने की चल रही तैयारी
  • साइकिल सवार को 30 की जगह 53 रुपए चुकाने पड़ेंगे
  • शासन ने 2015 में हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया था

Bhopal Van Vihar Entry Fees: शहर के वन विहार नेशनल पार्क की एंट्री फीस बढ़ाई जा है। फीस में छह साल बाद बढ़ोतरी हो रही है। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय को 2017 से हर साल 10 प्रतिशत के हिसाब से एक साथ एंट्री फीस बढ़ाने का प्रस्ताव है। वन विहार प्रबंधन ने यह प्रस्ताव दिया है। एंट्री फीस में इजाफा होने पर पैदल वालों को 20 रुपए की जगह 35 रुपए और साइकिल सवार को 30 रुपए की जगह 53 रुपए अदा करने होंगे। 

बता दें, शासन ने 2015 में प्रत्येक साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत टाइगर रिजर्व में एंट्री फीस बढ़ा दी गई थी पर वन विहार की एंट्री फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। 

वन विहार में हर दिन आते हैं 3 हजार लोग

वन विहार में हर दिन करीब तीन हजार लोग पहुंचते हैं। नोटिफिकेशन मिलने के बाद साल 2015-16 के बीच वन विहार नेशनल पार्क में तीन बार एंट्री फीस बढ़ाई थी। फरवरी 2015 को पहली बार, एक जुलाई 2015 को, जुलाई 2016 में एंट्री फीस बढ़ाई गई थी। इन समय पर फीस बढ़ने से वन विहार के पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई थी। इसके बाद वन विहार प्रबंधन ने फीस कम करने का प्रस्ताव दिया था। पर्यटकों की मांग को देखकर शासन ने एंट्री फीस 45 प्रतिशत तक कम कर दी थी। 

2016 से नहीं बढ़ी है एंट्री फीस

इस बारे में वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ जेएस चौहान का कहना है कि वन विहार प्रबंधन ने एंट्री फीस बढ़ाने का फिलहाल प्रस्ताव दिया है। यहां 2016 से ही एंट्री फीस बढ़ाई गई है। अभी प्रस्ताव पर विचार-विमर्श ही चल रहा है। अंतिम फीस का निर्धारित किया जाएगा। 

नई दर लागू होगी तो इतनी लगेगी फीस

पर्यटक- फीस-प्रस्तावित

- पैदल यात्रियों की अभी फीस 20 रुपए है, 35 रुपए फीस प्रस्तावित 
- साइकिल एक व्यक्ति की फीस 30 रुपए है, 53 रुपए फीस प्रस्तावित 
- दो पहिया वाहन की फीस 60 रुपए है, 106 रुपए फीस प्रस्तावित
- ऑटो रिक्शा की फीस 120 रुपए है, 212 रुपए फीस प्रस्तावित
- चार पहिया वाहन की फीस 250 रुपए है, 442 रुपए फीस प्रस्तावित
- मिनी बस की फीस 1000 रुपए है, 1771 रुपए फीस प्रस्तावित
- बस की फीस 2000 रुपए है, 3543 रुपए फीस प्रस्तावित
- बैट्री चलित वाहन की फीस 50 रुपए है, 50 रुपए फीस प्रस्तावित

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर