Aaj ke sone ka bhav : सोना-चांदी के फिर बढ़े दाम, जानिए क्या है ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 12 अगस्त 2021 : सोना और चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई। यहां जानिए आज का लेटेस्ट भाव।

aaj ke sone ka bhav gold silver price today 12 August 2021 know gold rates in your city sone ka bhav
सोना और चांदी के भाव में तेजी  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना में 422 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी में 113 रुपए की तेजी हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना के भाव में बढ़ोतरी हुई।

Gold Price Today 12 August 2021: सोने और चांदी कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोना 422 रुपए की तेजी के साथ 45,560 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 45,138 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 113 रुपए की तेजी के साथ 61,314 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन यह 61,201 रुपए किलो पर बंद हुई थी। वहीं सोने के वायदा भाव में भी बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी के वायदा भाव में गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,756 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.44 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

सोना (Gold) वायदा कीमत बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 77 रुपए की तेजी के साथ 46,465 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 77 रुपए यानी 0.17% की तेजी के साथ 46,465 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,273 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.12% की तेजी के साथ 1,755.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 251 रुपए की गिरावट के साथ 62,520 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 251 रुपए यानी 0.4% की गिरावट के साथ 62,520 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,892 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.44% की हानि के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इंदौर में सोना, चांदी के भाव में बढ़ोतरी

स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 400 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 950 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार आज सोना नीचे में 48,100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 65,500 रुपए प्रति किलो ग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 65,600 रुपए प्रति किलोग्राम, चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर