वी अनंत नागेश्वरन बने मुख्य आर्थिक सलाहकार

बिजनेस
भाषा
Updated Jan 28, 2022 | 20:17 IST

अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया। अब के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे।

Appointment of Dr V Anantha Nageswaran as the Chief Economic Advisor
अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन 

नई दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया। क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के साथ काम कर चुके और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े नागेश्वरन अब के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नागेश्वरन ने शुक्रवार को सीईए का पद संभाल भी लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर