अपना खुद का वेंचर शुरू करेंगे अशनीर ग्रोवर, निवेशकों से नहीं मांगेंगे धन

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated May 02, 2022 | 16:41 IST

ग्रोवर ने एक पैनलिस्ट को बताया कि भारतपे के साथ हुआ उनका झगड़ा बुरी तरह से लड़ी गई कॉर्पोरेट लड़ाई है।

Ashneer Grover is planning to start his own venture
अपना खुद का वेंचर शुरू करेंगे अशनीर ग्रोवर, निवेशकों से नहीं मांगेंगे धन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अशनीर ग्रोवर जल्द नया वेंचर शुरू कर सकते हैं।
  • ग्रोवर ने कहा था कि मैं अब अपने निवेशकों और प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए खुद को बर्बाद कर रहा हूं।
  • ग्रोवर SIAC से इमरजेंसी राहत पाने में विफल रहे थे।

नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने अपने आगे के प्लान की जानकारी दी है। ग्रोवर ने कहा है कि वे अब अपना खुद का वेंचर शुरू करेंगे। उन्होंने बताया की ने निवेशकों से धन मांगे बिना ही अपना वेंचर शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

निवेशकों के पास नहीं जाएंगे ग्रोवर
अशनीर ग्रोवर ने कहा कि वे निवेशकों के पास दोबारा वापस नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित हुए TiECon 2022 स्टार्ट-अप और एंटरप्रेन्योरियल इवेंट के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'मैं अपने पैसे से अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहता हूं। मैं इसे लाभदायक बनाना चाहता हूं।'

अशनीर अब नहीं हैं कंपनी के को-फाउंडर
लंबे समय से चल रहे भारतपे और अशनीर ग्रोवर विवाद के बाद मार्च में कंपनी ने ग्रोवर को सभी पदों से हटा दिया था। कंपनी के बोर्ड ने अशनीर ग्रोवर को को-फाउंडर और प्रबंध निदेशक के पद से हटाया था।

ग्रोवर और उनकी पत्नी पर लगे थे ये आरोप
भारतपे ने उनपर आरोप लगाया था कि ग्रोवर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कंपनी के पैसे का गलत उपयोग किया था। बोर्ड ने कहा था कि इन्होंने खुद को अमीर बनाने के लिए और अपनी ऐय्याशियों को पूरा करने के लिए कंपनी के पैसों का इस्तेमाल किया था। भारतपे के अनुसार ग्रोवर परिवार ने नकली वेंडर बनाया और कंपनी के व्यय खाते से पैसा निकाले। इसपर कंपनी ने कहा था कि निदेशक मंडल भारतपे की प्रतिष्ठा, कर्मचारियों और ग्लोबल प्रौद्योगिकी की प्रतिष्ठा को ग्रोवर परिवार के निंदनीय बर्ताव से दांव पर नहीं लगाने देगी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2022 में ही ग्रोवर मार्च के अंत तक छुट्टी पर चले गए थे। भारतपे के बोर्ड ने भी उनके इस फैसले को स्वीकार किया था। वहीं इससे पहले अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन पर पैसे की हेराफेरी को लेकर कदम उठाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर