Avni Biyani Wedding: फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी की बेटी अवनी बियानी की मार्च में होगी शादी

Avni Biyani Wedding: फ्यूचर ग्रुप के सीईओ और रिटेल बाजार के टायकून किशोर बियानी की बेटी अवनी बियानी शादी करने वाली है। वह इस साल मार्च में ही शादी करने वाली हैं।

Avni Biyani
Avni Biyani जल्द करेंगी शादी 

नई दिल्ली: फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी की बेटी और फूडहॉल की कॉन्सेप्ट प्रमुख अवनी बियानी जल्द ही शादी करने वाली है। अवनी की शादी अद्वय झुनझुनवाला से होने वाली है। शादी मुंबई में इस साल मार्च में हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कार्यक्रम कोलकाता और उदयपुर में भी प्लान किए गए हैं, लेकिन शादी मुंबई में होगी। 

अवनी और अद्वय दोनों एक दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं और कुछ महीने पहले ही सगाई की है। दूल्हे के बारे में अभी ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अद्वय झुनझुनवाला ने विदेश में पढ़ाई की है। इसकी जानकारी सिर्फ दोनों के परिवार और उसके करीबी दोस्तों को ही थी। दोनों की शादी में ज्यादा वक्त नहीं है। 

अवनी बियानी एक फूड इंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। वह साल 2011 में यूनिटवर्सिटी से ग्रेजुएट हुई हैं। उन्होंने बतौर कॉन्सेप्ट हेड प्रीमियम लाइफस्टाइल फुड स्टोर चेन को ज्वाइन किया। फूडहॉल का तेजी से विस्तार हो राह है। एक बार पहले भी उनकी सगाई की खबरें आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर