Bank Holidays: क्या आज और कल दोनों दिन बंद हैं सभी बैंक? अभी कर लें चेक

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Sep 07, 2022 | 11:04 IST

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों को तीन वर्गों में वर्गीकृत करता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टी, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट छुट्टी और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स।

Bank Holiday on September 2022 onam aaj bank open hai ya close
Bank Holidays: Onam पर 7 और 8 सितंबर को क्या बंद हैं बैंक?  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • इस महीने बैंक कई दिन बंद होंगे।
  • बैंकों में छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं जारी रहती हैं।
  • ग्राहक एटीएम की सुविधाओं का भी पहले की तरह लाभ उठा सकते हैं।

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, इस महीने में देशभर में बैंकों की कुल आठ छुट्टियां हैं। ये आठ छुट्टियां दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के अतिरिक्त हैं। अगर सप्ताहांत की छुट्टियां भी शामिल कर ली जाएं, तो सितंबर में बैक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। आज और कल भारत में ओणम (Onam) और थिरुवोनम (Thiruvonam) का त्योहार है। ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन है कि क्या बैंक 7 और 8 सितंबर को बंद रहेंगे?

केरल का प्रमुख त्योहार, ओणम उस सुशासन की याद दिलाता है जो एक पौराणिक राजा महाबली के शासन में मौजूद था। उन्होंने केरल पर शासन किया था। चूंकि ऐसे कई अवसर हैं जब अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं, केरल में बैंक ओणम के त्योहार पर बंद रहेंगे। केरल में इन दिन है बैंकों की छुट्टी:

आपके घर तक आएगा बैंक! बस इस नंबर पर करें कॉल, इतनी लगेगी फीस

  • 7 सितंबर को पहला ओणम के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बंद हैं बैंक।
  • 8 सितंबर को तिरुवोनम के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम पर बैंक बंद होंगे।

आगे सितंबर महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holidays in September 2022)

तारीख राज्य अवसर
9 सितंबर 2022 गंगटोक इंद्रजात्रा
10 सितंबर 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार और श्री नरवाना गुरु जावंती
11 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
18 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
21 सितंबर 2022 कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
24 सितंबर 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
25 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
26 सितंबर 2022 इंफाल और जयपुर नवरात्रि स्थापना/ लैनिंग्थौ सनमही के मेरा चौरेन हौबा

अचानक बंद हो जाए बैंक, तो आपके सेविंग, एफडी, आरडी अकाउंट में जमा पैसों का क्या होगा?

बैंक से संबंधित काम निपटाना है, तो लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने राज्यों में छुट्टी की तारीख की जांच कर लें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर