Bitcoin plunges: रूस-यूक्रेन युद्ध से क्रिप्टो बाजार में दहशत, बिटकॉइन में जबरदस्त गिरावट

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 24, 2022 | 18:38 IST

Bitcoin plunges: यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई से गुरुवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा है।

Bitcoin plunges due to Ukraine-Russia War
रूस-यूक्रेन युद्ध से क्रिप्टो बाजार में दहशत, बिटकॉइन में जबरदस्त गिरावट (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • बिटकॉइन की कीमत धड़ाम हो गई है।
  • बिटकॉइन एक महीने के निचले स्तर पर गिर गया।
  • केंद्रीय बैंक जल्द ही अपना डिजिटल रुपया लॉन्च करेगा।

Bitcoin plunges: क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में आज जोरदार गिरावट आई। रूस के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन (Russian President Valadmir Putin) ने यूक्रेन में सैन्य अभियान (Ukraine-Russia War) चलाने का फैसला किया। यूक्रेन पर रूस के हमले से सभी शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी धड़ाम हो गई। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में आज 10 फीसदी तक की गिरावट आई है। 

इतना हुआ वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप
आज वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 10.49 फीसदी गिरकर 1.58 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार की कुल वॉल्यूम (कारोबार किए गए सिक्कों की कुल राशि) में 50.12 फीसदी की तेजी आई और यह 121.71 अरब डॉलर रही। 

आइए जानते हैं शाम 6 बजे शीर्ष क्रिप्टो की कीमत में कितनी गिरावट आई और इनका दाम कितना हो गया है-

क्रिप्टोकरेंसी दाम बदलाव
बिटकॉइन  35264.92 डॉलर -9.09 फीसदी
इथेरियम  2370.34 डॉलर -12.68 फीसदी
टेथर  1.00 डॉलर -0.01 फीसदी
BNB  333.40 डॉलर -12.42 फीसदी
USD कॉइन  0.9996 डॉलर -0.03 फीसदी
XRP  0.6357 डॉलर -13.11 फीसदी
सोलाना  80.53 डॉलर -10.86 फीसदी
कार्डानो  0.7609 डॉलर -17.96 फीसदी
टेर्रा  52.31 डॉलर -8.73 फीसदी
बाइनेंस USD  0.9996 डॉलर -0.11 फीसदी
एवलांचे  66.31 डॉलर -16.01 फीसदी
डॉजकॉइन  0.1114 डॉलर -16.83 फीसदी
पोल्काडॉट  14.35 डॉलर -16.01 फीसदी

स्रोत: coinmarketcap

Ukraine-Russia War से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? देखिए वीडियो    

मालूम हो कि रूस और यूक्रेन संकट से ना सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी की कीमत प्रभावित हुई है, बल्कि इसके कई और असर भी हुए हैं। आज वैश्विक शेयर बाजार धड़ाम हो गए। वहीं घरेलू शेयर बाजार ने मार्च 2020 के बाद से अपना दूसरा सबसे खराब दिन दर्ज किया। इससे निवेशकों के 13.57 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कच्चे तेल की कीमत सितंबर 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। साथ ही सोने-चांदी की कीमती में उछाल आया। डॉलर के मुकाबले रुपये भी पहले से और कंजोर हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर