Budget 2022: भारतीय बजट के बारे में ये रोचक तथ्य क्या जानते हैं आप?

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 01, 2022 | 08:20 IST

Union Budget 2022-23: 1 फरवरी को आगामी बजट पेश होगा। आइए उससे पहले जानते हैं भारतीय बजट के कुछ रोचक तथ्य।

Budget 2022: Do you know these Interesting Facts About Union Budget
Budget 2022: भारतीय बजट के बारे में ये रोचक तथ्य क्या जानते हैं आप? (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • आज वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा।
  • इस साल का बजट भी पेपरलेस होगा।
  • बजट से सभी को काफी उम्मीदें हैं।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज संसद में बजट पेश करेंगी। बजट से आम आदमी की काफी उम्मीदें हैं। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी बजट पेपरलेस होने की उम्मीद है।

आइए जानते हैं भारत के केंद्रीय बजट के रोचक तथ्य (Interesting Facts About Union Budget)-

  • अब तक मोरारजी देसाई ने संसद में 10 केंद्रीय बजट पेश किए हैं, जो किसी वित्त मंत्री द्वारा सबसे अधिक है। इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने 9, प्रणब मुखर्जी ने 8, यशवंत सिन्हा ने 8 और मनमोहन सिंह ने 6 बजट पेश किए हैं।
  • साल 2017 में रेल बजट (Rail Budget) को केंद्रीय बजट (Union Budget) में मिला दिया गया था। जबकि 2017 तक रेलवे और केंद्रीय बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे।

Budget 2022: कैसे बनता है देश का बजट? डिटेल में जानें पूरा प्रोसेस

  • साल 1955 तक केंद्रीय बजट अंग्रेजी में पेश किया जाता था। लेकिन उस साल के बाद, कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने बजट पेपर्स को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में छापने का फैसला किया।
  • भारत का पहला स्वतंत्र बजट 26 नवंबर 1947 को आरके षणमुखम चेट्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
  • साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक बजट ब्रीफकेस को छोड़ दिया और इसके बजाय उन्होंने रिबन से लिपटे राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल पैकेट लिया। उन्होंने पारंपरिक बजट ब्रीफकेस की जगह बहीखाते का इस्तेमाल किया।
  • इंदिरा गांधी साल 1970 में बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री थीं। 2019 में निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री थीं।
  • इसे 7 अप्रैल 1860 को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा ब्रिटिश क्राउन में पेश किया गया था। यह स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन द्वारा प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने साप्ताहिक पत्रिका 'द इकोनॉमिस्ट' की स्थापना की थी।

Budget 2022: बजट को आसानी से समझने के लिए जानें इन शब्दों के अर्थ, नहीं आएगी कोई दिक्कत

गौरतलब है कि साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मानक बजट ब्रीफकेस को पारंपरिक 'बही खाता' से राष्ट्रीय प्रतीक के साथ बदल दिया था और पिछले साल स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेपरलेस था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर