इस साल भी पेपरलेस बजट होगा पेश, हलवा नहीं, मिठाई से हुई शुरुआत

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Jan 28, 2022 | 10:17 IST

Union Budget 2022-23: केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर भी उपलब्ध है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बजट दस्तावेज केंद्रीय बजट वेब पोर्टल पर आम जनता द्वारा डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होंगे।

Union Budget 2022-23: The budget will be paperless like last time, halwa ceremony dropped
Budget: टूटी सालों पुरानी परंपरा, नहीं हुई हलवा सेरेमनी  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • हर साल बजट की प्रिंटिंग से पहले हलवा बनाया जाता था, इस साल ऐसा नहीं हुआ।
  • कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कर्मचारियों को मिठाई बांटी गई।
  • यह समारोह भारत में कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से पहले कुछ मीठा खाने की परंपरा का एक भाग है।

Budget 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) केंद्रीय बजट 2022-23 (Union Budget 2022-23)  पेश करेंगी, जो कि पेपरलेस फॉर्म में होगा। इस बार बजट प्रोसेस की सालों पुरानी परंपरा टूट गई है।

हलवा नहीं, मिठाई से हुई शुरुआत
इस बार पारंपरिक हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) का आयोजन नहीं हुआ है, बल्कि कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिठाई दी गई है। मालूम हो कि हर साल बजट की प्रिंटिंग शुरू होने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन होता था, जो इस बार नहीं हो सका।

Budget 2022: कैसे बनता है देश का बजट? डिटेल में जानें पूरा प्रोसेस

गोपनीयता बनाए रखने के लिए
बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बजट बनाने में शामिल अधिकारियों का 'लॉक-इन' होता है। केंद्रीय बजट की प्रेजेंटेशन तक वे नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश करने के बाद ही ये अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रियजनों से मिलते हैं।

Budget 2022: क्या है हलवा सेरेमनी, इसका इतिहास और महत्व, जानें सबकुछ

केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी
इससे पहले केंद्रीय बजट 2021-22 के दौरान भी निर्मला सीतारमण ने सालों पुरानी परंपरा का पालन न करते हुए पहली बार पेपरलेस रूप में बजट पेश किया था। संसद सदस्यों (सांसदों) और आम जनता के लिए एक 'केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप' (Union Budget Mobile App) भी लॉन्च की गई थी।

Budget 2022: ये महारथी तैयार कर रहे हैं देश का बजट, जानें वित्त मंत्री की टीम की विशेषता

1 फरवरी 2022 को भी संसद में बजट पेश होने के बाद केंद्रीय बजट 2022-23 मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा। मोबाइल ऐप में पूरी बजट स्पीच, डिमांड फॉर ग्रांट (DG), वित्त विधेयक आदि सहित 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज उपलब्ध हैं। यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर