खास होगा बजट 2022, सिर्फ 1 हफ्ता बाकी, ये रही तारीख और समय से लेकर बाकी जानकारियां

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Jan 24, 2022 | 18:35 IST

Union Budget 2022-23: केंद्रीय बजट 2022 का लोकसभा टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। एक फरवरी को ईटी नाउ स्वदेश बजट 2022 की लाइव और विस्तृत कवरेज करेगा।

Union Budget 2022-23: Finance Minister Nirmala Sitharaman speech, watch Budget speech live telecast
खास होगा Budget 2022, सिर्फ 1 हफ्ता बाकी, ये रही तारीख और समय से लेकर बाकी जानकारियां  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सरकार 31 जनवरी 2022 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी।
  • आर्थिक सर्वेक्षण के अगले दिन वित्त मंत्री बजट 2022 पेश करेंगी।
  • 31 जनवरी से रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से बजट सत्र शुरू होगा।

Budget 2022: भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2022 को भारत का बजट पेश करेंगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के मुताबिक, बजट किसी विशेष वर्ष के लिए सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय की जानकारी है।

2014 में सत्ता में आने के बाद से 2022 का बजट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का 10वां बजट होगी। 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह सीतारमण का चौथा बजट होगा।

Budget 2022: कैसे बनता है देश का बजट? डिटेल में जानें पूरा प्रोसेस

बजट से पहले पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey)
बजट पेश करने से पहले, केंद्र 31 जनवरी 2022 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। यह वित्त मंत्रालय का एक प्रमुख वार्षिक दस्तावेज होता है। आर्थिक सर्वेक्षण पिछले वित्तीय वर्ष में देश के आर्थिक विकास की समीक्षा करता है। यह सभी क्षेत्रों-औद्योगिक, कृषि, विनिर्माण सहित अन्य के डेटा का विवरण देता है।

गौरतलब है कि भारत में पहला आर्थिक सर्वेक्षण साल 1950-51 में पेश किया गया था। साल 1964 तक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण एक साथ पेश किए गए। 1964 के बाद, दोनों अलग हो गए।

Budget 2022: बजट को आसानी से समझने के लिए जानें इन शब्दों के अर्थ, नहीं आएगी कोई दिक्कत

संसद का बजट सत्र (Budget Session)
जिस तारीख को भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, उस दिन संसद का बजट सत्र शुरू होगा। 31 जनवरी को इसकी शुरुआत दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला है। इसके बाद यह 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।

केंद्रीय बजट 2022 कहां देखें? (Where to watch the Union Budget 2022)
केंद्रीय बजट 2022 का लोकसभा टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, इसे यूट्यूब और ट्विटर जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। एक फरवरी को ईटी नाउ स्वदेश बजट 2022 की लाइव और विस्तृत कवरेज करेगा।

Budget 2022: भारतीय बजट के बारे में ये रोचक तथ्य क्या जानते हैं आप?

बजट से जुड़ी खास बातें
बजट को वित्त मंत्रालय अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार करता है। साल 2017 तक केंद्रीय बजट से अलग एक रेल बजट भी पेश किया जाता था। 2017 से 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में बजट पेश किया जाता है। बजट भाषण (Budget speech) औसतन 90 मिनट से 120 मिनट तक होता है। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 में सबसे लंबा बजट भाषण दिया था, जो लगभग 160 मिनट तक चला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर