दिल्ली में घर खरीदना होगा महंगा! इतना बढ़ेगा ट्रांसफर शुल्क

बिजनेस
भाषा
Updated Jun 01, 2022 | 16:55 IST

जल्द ही दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो सकता है। दिल्ली नगर निगम ने 25 लाख रुपये से ज्यादा के मूल्य वाली प्रॉपर्टी पर फैसला लिया है।

Buying property in Delhi may get expensive soon
दिल्ली में 25 लाख से ज्यादा का घर खरीदना होगा महंगा!  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली। दिल्ली में अब संपत्तियां खरीदना महंगा हो सकता है क्योंकि एकीकृत दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर हस्तांतरण शुल्क एक प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुरुषों और महिलाओं के लिए इतना बढ़ा शुल्क 
अधिकारियों ने बताया कि बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए स्थानांतरण शुल्क चार प्रतिशत और महिलाओं के लिए तीन प्रतिशत हो जाएगा। मंगलवार को हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया, जिसमें हस्तांतरण शुल्क में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पेश किया गया था।

फिलहाल इतना लगता है शुल्क
प्रस्ताव दिल्ली नगर निगम (MCD) के विशेष अधिकारी द्वारा पारित किया गया था, जिन्हें नया सदन चुने जाने तक निगम को चलाने का अधिकार दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा से कहा कि, 'स्थायी समिति के तौर पर विशेष अधिकारी के समक्ष 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों पर हस्तांतरण शुल्क में एक प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव को एसओ (विशेष अधिकारी) ने मंजूरी दे दी। बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए स्थानांतरण शुल्क चार प्रतिशत और महिलाओं के लिए तीन प्रतिशत हो जाएगा।'

वर्तमान में, राष्ट्रीय राजधानी में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर हस्तांतरण शुल्क पुरुषों के लिए तीन प्रतिशत और महिलाओं के लिए दो प्रतिशत है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर