Cooking oil price Today 12 March 2021: सभी तेल तिलहन कीमतों में तेजी, ये है वजह, जानिए ताजा भाव

बिजनेस
भाषा
Updated Mar 12, 2021 | 23:07 IST

Edible Oil Price today 12 March 2021: दिल्ली तेल तिलहन बाजार में करीब सभी खाद्य तेलों के भाव में बढ़ोतरी हुई। यहां जानिए ताजा भाव क्या है।

Cooking oil price Today 12 March 2021: All oil oilseeds prices rise, this is the reason, know latest rates
खाने वाले तेल तिलहन का भाव 

Cooking oil/oilseed rate today, 12 March 2021: वैश्विक तेजी के साथ स्थानीय शादी विवाह एवं त्यौहारों की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी खाद्य तेलों के भाव में सुधार आया। इसके अलावा खाद्य तेलों की पाइपलाईन खाली होने और निरंतर मांग बढ़ने के कारण कीमतों में सुधार आया। बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.65 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत का सुधार था जिससे स्थानीय मंडियों में खाद्यतेलों कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

उन्होंने कहा कि बाजार में पाम, पामोलीन और सोयाबीन डीगम की भारी मांग है। सोयाबीन की बड़ियां बनाने वाली कंपनियां ने शुक्रवार को दिल्ली में इसकी खरीद 6,500 रुपए क्विन्टल के रिकॉर्ड भाव पर किया। महाराष्ट्र में इसका प्लांट डिलीवरी भाव लगभग 5,700 रुपए क्विन्टल है। इसी तरह सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की निर्यात के साथ साथ भारी घरेलू मांग है। शादी विवाह और त्यौहारों के मद्देनजर स्थानीय मांग बढ़ने और अच्छे माल की कमी की वजह से सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव काफी मजबूत रहे।

सूत्रों ने बताया कि पूरे विश्व में गर्मी के मौसम में पामोलीन तेल की भारी मांग है और पाइपलाईन में तेल नहीं है। देश में त्यौहारी मांग की वजह से पामोलीन और सीपीओ के भाव में सुधार आया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पामोलीन तेल सबसे सस्ता है। इसका भाव सूरजमुखी से 700 डॉलर प्रति टन और सोयाबीन डीगम से 150 डॉलर कम है।

सरकार को देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाते हुए आयात पर निर्भरता की स्थिति में बदलाव करना होगा और इससे देश के करोड़ों रुपए की बचत होगी। सरकार को विभिन्न राज्यों में सूरजमुखी के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देना चाहिये। तेल तिलहन उत्पादन के मामले में देश को आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाने के लिए सरकार को तिलहन किसानों को निरंतर अपना समर्थन जारी रखना होगा।

बाजार में तेल-तिलहन का थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,960 - 6,010 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 6,205- 6,270 रुपए।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,120 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,435- 2,495 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,150 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,070 -2,160 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,200 - 2,315 रुपए प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 14,000 - 17,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,850 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,550 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,550 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,450 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,500 रुपए।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,300 रुपए।
पामोलिन कांडला 12,300 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी 5,525 - 5,575 रुपए,
लूज में 5,375- 5,425 रुपए
मक्का खल (सरिस्का) 3,560 रुपए

हाल की बरसात की वजह से मंडियों में सरसों की आवक प्रभावित हुई है और इसका कोई स्टॉक भी नहीं बचा है। ऐसी स्थिति में बढ़ती मांग के कारण सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। जबकि निर्यात के साथ साथ स्थानीय मांग की वजह से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में भी पर्याप्त सुधार आया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर