Cooking oil price today,10 August: सस्ते आयात से देशी तेलों के भाव टूटे, पाम तेल में भी गिरावट, जानिए ताजा भाव

बिजनेस
भाषा
Updated Aug 10, 2020 | 19:51 IST

Cooking oil rate today, 10 अगस्त 2020 : आयातित तेलों के मुकाबले इन देशी तेल तिहलनों के भाव महंगा बैठने से बाजार में खप नहीं रहे हैं। । जानिए आज का ताजा भाव।

Cooking oil price today, Domestic Edible oils fall due to cheap imports, know latest rates on 10 August 2020
खाने वाले तेल तिलहन का भाव  |  तस्वीर साभार: BCCL

Cooking oil/oilseed price today, 10 August 2020 : सस्ते आयातित तेलों के बढ़ते आयात के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को जहां सरसों, सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई। मलेशिया और इंडोनेशिया में पामतेल का पर्याप्त भंडार इकट्ठा होने से वैश्वक बाजार में उनका दाम घटने की संभावनाओं के बीच स्थानीय बजार पामतेल में भी गिरावट दर्ज हुई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में किसानों के साथ साथ सहकारी संस्था नाफेड के पास सरसों और मूंगफली का काफी स्टॉक बचा है। इसके अलावा किसानों के पास सोयाबीन के अलावा मूंगफली, सूरजमुखी का भी पिछले साल का काफी स्टॉक बचा हुआ है। आयातित तेलों के मुकाबले इन देशी तेल तिहलनों के भाव महंगा बैठने से बाजार में खप नहीं रहे हैं। वायदा कारोबार में मनमाना कम भाव बोले जाने से भी किसान अपनी फसल नहीं बेच रहे। ऐसे में देश में ‘ब्लेंडिंग’ की छूट होने से भी सस्ते आयातित तेल धड़ल्ले खपाये जा रहे हैं।

तेल-तिलहन के सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,125- 5,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 4,595- 4,645 रुपए।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,990 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,795- 1,855 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,350 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,605 - 1,745 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,715 - 1,835 रुपए प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,280 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,050 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,150 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,340 से 7,380 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,200 रुपए।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,800 रुपए।
पामोलीन कांडला- 8,050 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,620- 3,645 लूज में 3,355--3,420 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए

इधर मंडी में भाव कम बोले जाने से आम तौर पर किसानों के पास हर वर्ष उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत ऊपज बचा रह जाता है जिसे वह मजबूरी में बाजार में औने पौने भाव बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन दाना के नवंबर अनुबंध का भाव 3,700 रुपए क्विन्टल बोला जा रहा है जबकि एक अक्टूबर से इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,880 रुपए होने वाला है।सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सोयाबीन डीगम के भाव 300 रुपए क्विन्टल बेपरता हैं यानी आयात की कीमत से 300 रुपए नीचे बेचे जा रहे हैं। इसी तरह सीपीओ के भाव भी 300 रुपए बेपरता हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर