घर पर ही कोविड का इलाज करा रहे हैं? मिल सकता है हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज, ये है नियम

अगर आप आज नई पॉलिसी खरीदते हैं, तो यह संभव है कि इसमें इस बात के लिए खास निर्देश दिए गए हो कि किस तरह से कोविड उपचार को कवर किया जाएगा।

Covid treatment at home? You can get health insurance coverage, this are rules
घर पर इलाज के लिए भी हेल्थ बीमा  |  तस्वीर साभार: PTI

कोविड के मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी होने की वजह से मरीजों के लिए अस्पतालों में उपचार प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है क्योंकि वहां पर पहले से ही जरूरत से अधिक मरीज भर्ती हैं और नए मरीजों को भर्ती करना बहुत कठिन हो रहा है। अस्पतालों में बेड्स की कमी को दूर करने और मरीजों को जरूरी उपचार तत्काल उपलब्ध कराने के लिए कई मामलों में घर पर ही उपचार की सिफारिश की जा रही है। इसके कारण यह प्रश्न पैदा होता है कि क्या घर पर उपचार को आपकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी द्वारा कवर किया जाएगा? जैसे कि आपको जानकारी हो सकती है कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों का इस्तेमाल खासतौर पर अस्पातल में भर्ती किए जाने पर किया जाता है। सभी स्वास्थ्य पॉलिसियों द्वारा घर पर उपचार को कवर नहीं किया जाता है। इसलिए, जब आपका कोविड के लिए घर पर उपचार जारी है और आपको अपनी कवरेज को इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, तो ऐसे स्थिति में क्या होगा? आइये इस बात पर विचार करते हैं।

नियम

जून 2020 में, बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने घरेलू कोविड-19 उपचार को यह कहते हुए अनुमोदित किया था कि इसे “कोविड मानक स्वास्थ्य पॉलिसियों” के अंतर्गत कवर किया जाना चाहिए। आईआरडीएआई ने कहा कि इन पॉलिसियों के लिए बीमाकर्ता बीमित व्यक्ति द्वारा कोविड के उपचार के लिए घर पर अधिकतम 14 दिनों तक हर इंसिडेंट के उपचार की लागत को कवर करेगा। जिसमें यह माना जाएगा कि घर पर उपचार की सलाह डॉक्टर द्वारा दी गई है और किसी चिकित्सक द्वारा उपचार दिया जाएगा, उसकी निगरानी की जाएगी और उपचार को रिकार्ड किया जाएगा। ऐसे उपचार को उस स्थिति में कैशलेस तरीके से किया जा सकता है जहां पर स्वास्थ्य प्रदाता बीमा प्रदाता के साथ नेटवर्क पर है। दूसरे मामलों में, उचित प्रतिपूर्ति दावे भी किए जा सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में, बीमा प्रदाता की क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

कौन सी पालिसियां?

यदि आप आज नई पॉलिसी खरीदते हैं, तो यह संभव है कि इसमें इस बात के लिए खास निर्देश दिए गए हो कि किस तरह से कोविड उपचार को कवर किया जाएगा। कोविड से पहले जारी की गई पुरानी पॉलिसियों में हो सकता है कि इस प्रकार के रोग या घर पर इसके उपचार के संबंध में कोई खास निर्देश न दिए गए हों। हाल के वर्षों में जारी की गई स्वास्थ्य नीतियों के बीच घरेलू उपचार एक सामान्य विशेषता बन गई है। लेकिन, पहले ऐसा नहीं होता था। सभी पॉलिसियों में उनके नियम और शर्तों के अनुसार कोविड के उपचार को कवर किया जाना चाहिए, लेकिन कुछ पुरानी पॉलिसियों में घर पर उपचार को कवर नहीं किया जा सकता है। स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपनी पॉलिसी बुकलेट को पढ़ सकते हैं या अपनी बीमा प्रदाता से बात कर सकते है।

क्या कवर किया जाता है और क्या कवर नहीं किया जाता है

मानक कोविड पॉलिसियों में कोविड के उपचार को कवर किया जाएगा, फिर वो चाहे घर पर हो या अस्पताल में। अनेक अस्पताल अब ऐसे स्वास्थ्य देखभाल पैकेज प्रदान कर रहे हैं जिनको घर पर ही उपचार के लिए तैयार किया गया है, जहां पर मरीज को नर्सिंग, परामर्श, प्रिस्क्रिप्शन और घर पर अस्पताल के माध्यम से उपचार मिलता है। अधिकांश मानक कोविड पॉलिसियों द्वारा 15 से 30 दिनों के वेटिंग पीरियड के बाद दावों को स्वीकार किया जाएगा।

अनेक स्वास्थ्य पॉलिसियों में कंज्यूमेबल्स जैसे पीपीई किट की लागत को कवर नहीं किया जाता है। लेकिन, अनेक कोविड पॉलिसियों में ऐसा किया जाता है, और हो सकता है कि कुछ पॉलिसियों में यह तय होगा कि कौन से कंज्यूमेबल्स को कितना कवर किया जाएगा। इसलिए, ऐसी पॉलिसियों को खरीदते समय कवरेज की उप-सीमा पर ध्यान अवश्य दें।

दावा किस प्रकार से करें

प्रत्येक पॉलिसी में दावों की प्रक्रिया के बारे में अपनी-अपनी शर्तें हैं और आपको उनका पालन ज़रूर करना चाहिए। बीमा प्रदाता यह चाहते हैं कि उपचार के बारे में तय समय के अंदर ज़रूरी दस्तावेजों के साथ उन्हें सूचित किया जाए। कोविड के घर पर उपचार के मामले में आपके लिए अनुमोदित प्रयोगशाला (लैब) से आरटीपीसीआर टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ कोई आवश्यक साक्ष्य देनी होगी कि अस्पताल में बेड की व्यवस्था नहीं की जा सकी और घर पर उपचार की सिफारिश डॉक्टर द्वारा की गई थी।

यदि आपके पास घर पर उपचार की पॉलिसी नहीं है, तो आप जिस पॉलिसी की योग्यता रखते हैं, उसे ले सकते हैं। यदि आप प्रतीक्षा अवधि के बाद कोविड से पीड़ित होते हैं, तो आपकी पॉलिसी द्वारा उपचार लागतों को कवर किया जाएगा, फिर चाहे उन्हें घर पर या अस्पताल में खर्च किया गया हो। इस प्रकार, आपके लिए सबसे अच्छी सुरक्षा पर्याप्त बेस कवरेज वाली स्वस्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ बड़ी टॉप-अप राशि वाली पॉलिसी है।

(इस लेख के लेखक, BankBazaar.com के CEO आदिल शेट्टी हैं)
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर दी जा रही है। बाजार जोखिमों के अधीन होते हैं, इसलिए निवेश के पहले अपने स्तर पर सलाह लें।) ( ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसको निवेश से जुड़ी, वित्तीय या दूसरी सलाह न माना जाए)

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर