साइरस मिस्त्री की 70 हजार करोड़ की दौलत! कौन है उनका वारिस?

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Sep 06, 2022 | 14:31 IST

मंगलवार को मुंबई में साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार (Cyrus Mistry Funeral) हो गया। इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में मिस्त्री का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाजों से किया गया।

Cyrus Mistry Networth approx 70 thousand crore according to reports
70 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गए मिस्त्री!  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे और सबसे कम उम्र वाले चेयरमैन थे।
  • मिस्त्री की मां आयरलैंड में पैदा हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें वहां की नागरिकता मिली थी।
  • मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में MSc की थी।

नई दिल्ली। 4 सितंबर 2022 को टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री  (Cyrus Mistry) का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। 54 वर्षीय सायरस मिस्त्री की गिनती देश के नामी उद्योगपतियों में होती थी। उनकी मृत्यु की खबर से ना सिर्फ उनका परिवार और उनके दोस्त सदमें में हैं, बल्कि बिजनेस से लेकर राजनीति के लोग भी काफी हैरान हैं। मिस्त्री ने अपने बिजनेस जगत के सफर में कई उपलब्धियां हासिल की थीं, जिससे उन्हें अलग पहचान मिली। मिस्त्री अरबों की संपत्ति के मालिक थे।

अरबों की दौलत छोड़ गए साइरस मिस्त्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2018 में बिजनेस टायकून साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ (Cyrus Mistry Networth) 70,957 करोड़ रुपये थी। दरअसल मिस्त्री के पिता पलोंजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) भी बहुत बड़े उद्योगपति थे। उनकी गिनती भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में होती थी। साइरस मिस्त्री मुंबई के एक आलीशान घर में रहते थे। इसके अलावा उनका लंदन और दुबई सहित कई देशों में घर है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि साइरस मिस्त्री के नाम पर एक शानदार याट भी है।

हिंदू रीति रिवाजों से हुआ साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, आकाश अंबानी सहित ये दिग्गज हुए शामिल

कौन है उनका वारिस?
साइरस मिस्त्री की संपत्ति के मालिक अब उनकी पत्नी और उनके बच्चे हो सकते हैं। साइरस मिस्त्री ने साल 1992 में देश के जाने माने वकील इकबाल चागला की बेटी रोहिका चागला से शादी की थी। मिस्त्री के दो बेटे हैं - जहान मिस्त्री (Zahan Mistry) और फिरोज मिस्त्री (Firoz Mistry)। अब उनकी मृत्यु के बाद उनका परिवार ही उनकी संपत्ति का मालिक हो सकता है। साइरस मिस्त्री टाटा परिवार के काफी करीब रहे हैं। साइरस की दो बहनें भी हैं - लैला और आलू। उनकी बहन आलू की शादी रतन टाटा (Ratan Tata) के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) से हुई है।

Cyrus Mistry death: जानें एक्सीडेंट की हर डिटेल, जिसकी वजह से चली गई उद्योगपति की जान

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर