Edible oil rate today: सस्ते विदेशी खाद्य तेलों का आयात से घरेलू तेल उद्योग पर संकट, जानें 22 जुलाई का भाव

बिजनेस
भाषा
Updated Jul 22, 2020 | 17:56 IST

Edible oil oilseed price today (खाद्य तेल का आज का रेट)  22 जुलाई :  विदेशों से सस्ते भाव पर खाद्य तेलों का आयात बढ़ने से देश तेल उद्योगों पर असर पड़ा है। कीमतों में गिरावट हुई है। जानिए ताजा भाव।

Edible oil price today, Know mustard, palm, soybean, groundnut rates on 22 July 2020
आयात से घरेलू खाद्य तेल उद्योग पर संकट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Edible oil price today 22 July 2020 : विदेशों से सस्ते भाव पर खाद्य तेलों का आयात बढ़ने से बुधवार को देशी तेलों की मांग और कमजोर हुई है तथा सोयाबीन डीगम जैसे तेलों की भी मांग प्रभावित हुई है। बाकी तेल तिलहनों के भाव या तो पूर्वस्तर पर बंद हुए या उनमें मामूली गिरावट आई। दूसरी ओर लॉकडाऊन में ढील के बाद स्थानीय व्यावसायिक मांग बढ़ने से पाम तेल कीमतों में सुधार आया। कारोबारी सूत्रों ने कहा कि मंडियों में अलग भाव पर पामतेल की बिक्री हुई। सूत्रों को आशंका है कि ऐसा इस वजह से है क्योंकि बाजार में कुछ सीपीओ में परिस्कृत पामोलीन का सम्मिश्रण चल रहा है। सस्ते पामतेल की आयात बढ़ने से सोयाबीन डीगम की भी मांग कमजोर रही और सोयाबीन तेल कीमतों में हानि दर्ज हुई।

सूत्रों ने बताया कि संभावित रूप से सम्मिश्रण वाले कच्चा पामतेल (सीपीओ) का भाव राजधानी की मंडियों में अधिक यानी 7,360 रुपए क्विन्टल तथा बगैर मिलावट वाले सीपीओ का भाव 7,290 रुपए क्विन्टल है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करानी चाहिये और प्रतिबंधित पामोलीन मिश्रित सीपीओ के आयातक कंपनियों का लाइसेंस रद्द करना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि स्थानीय मांग होने के बावजूद सस्ते आयात के बढ़ने के कारण वायदा और हाजिर मंडियों में सूरजमुखी, सोयाबीन दाना जैसे तिलहनों के भाव लागत से भी कम हैं जिससे तिलहन उत्पादक किसान, तेल उद्योग संकट में हैं।

बुधवार को तेल तिलहन के बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,660- 4,710 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 4,735 - 4,785 रुपए।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,480 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,875 - 1,925 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,540 - 1,680 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,640 - 1,760 रुपए प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,160 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,940 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,050 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 (संभावित रूप से पामोलीन सम्मिश्रित)
7,400 रुपए (बगैर सम्मिश्रित)।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपए।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,800 रुपए।
पामोलीन कांडला- 8,050 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,655- 3,680 लूज में 3,390-3,455 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर