Elon Musk Net Worth: दोबारा 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए मस्क, इतनी है दौलत

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 25, 2022 | 17:01 IST

Elon Musk Net Worth: पिछले साल मस्क ने लगभग 6 बिलियन डॉलर मूल्य के टेस्ला शेयरों को दान में दिया था। जिसके बाद वे बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के बाद अमेरिका के सबसे बड़े परोपकारी बन गए।

Elon Musk Net Worth:Tesla CEO joins the 200 billion dollar club again
Elon Musk Net Worth: दोबारा 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए मस्क, इतनी है दौलत  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी हैं।
  • एशिया के दूसरे अमीर शख्स गौतम अडानी हैं।
  • मुकेश अंबानी कुल 84.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Elon Musk Net Worth: अरबपति उद्यमी एलन मस्क (Elon Musk) 24 घंटों के भीतर फिर से दुनिया एकमात्र ऐसे व्यक्ति बन गए, जिसके पास 200 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। बुधवार को मस्क एक दिन के लिए 200 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हो गए थे क्योंकि उनकी संपत्ति 13.3 अरब डॉलर घटकर 198.6 अरब डॉलर हो गई थी। लेकिन अब टेस्ला के बॉस दोबारा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

टेस्ला के शेयरों में आई तेजी
50 वर्षीय टेक टाइकून मस्क की संपत्ति 8.49 अरब डॉलर बढ़कर 207 अरब डॉलर हो गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires index) के अनुसार, टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मसिक की संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) से लगभग 31 अरब डॉलर अधिक है। जेफ बेजोस वर्तमान में 176 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

एलन मस्क ने किया ऐलान, सुपरचार्जिंग स्टेशन पर डॉजकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करेगी टेस्ला

कैसे बढ़ी संपत्ति?
रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमले (Russia-Ukraine War) के बाद सत्र की शुरुआत में गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में व्यापक वृद्धि के बीच टेस्ला के शेयरों में 4.81 फीसदी की वृद्धि हुई। शेयरों में आए उछाल से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ।

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) इंडस्ट्री देश
1. एलन मस्क 207 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
2. जेफ बेजोस 176 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
3. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 148 अरब कंज्यूमर फ्रांस
4. बिल गेट्स 124 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
5. लैरी पेज 118 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
6. सर्गी ब्रिन 113 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
7. वॉरेन बफेट 112 अरब डायवर्सिफाइड अमेरिका
8. स्टीव बॉलमर 106 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
9. लैरी एलिसन 92.6 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
10. मुकेश अंबानी 84.6 अरब एनर्जी भारत
11. गौतम अडानी 80.6 अरब इंडस्ट्रियल भारत
12. मार्क जुकरबर्ग 78.7 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका

स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर