गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर आदमी, संपत्ति में जबरदस्त उछाल, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia’s richest man) बन गए हैं।

Gautam Adani again became Asia's richest man, His wealth boomed, leaving behind Mukesh Ambani
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया हैं। 
  • अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 10वें स्थान पर आ गए हैं।
  • अडानी ने पिछले साल अपनी कुल संपत्ति में 23.5 अरब डॉलर जोड़े हैं।

मुंबई: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia’s richest man) बन गए हैं। अडानी ग्लोबल इंडेक्स में 10वें स्थान पर है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया हैं। सूचकांक में इस लेटेस्ट बदलाव हुआ। जिससे अडानी अब दुनिया के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी 99 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अडानी समूह के 59 वर्षीय संस्थापक बंदरगाहों और एयपोर्ट्स से लेकर थर्मल ऊर्जा और कोयले तक की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं, और अब उनकी कुल संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है। पिछले कुछ महीनों में, अडानी और अंबानी अरबपतियों की लिस्ट टॉप स्थान के लिए एक दूसरे आगे-पीछे होते रहे हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी ने पिछले साल अपनी कुल संपत्ति में 23.5 अरब डॉलर जोड़े हैं, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। इस बीच, अंबानी ने इसी अवधि में अपनी कुल संपत्ति में 9.03 बिलियन डॉलर जोड़ा था। पिछले एक हफ्ते में अडानी ग्रुप की एडिबल्स ऑयल कंपनी अडानी विल-मार के शेयर में 30 फीसदी का उछाल आया है। इसने अपने इश्यू प्राइस 230 रुपए प्रति शेयर से 136 फीसदी की छलांग लगाई है। अडानी विल्मर ने इनिशियल पब्लिक ऑफर के जरिए 3,600 करोड़ रुपए जुटाए थे।

टेस्ला (Tesla) के एलोन मस्क (Elon Musk) 273 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (World richest man) बने हुए हैं, इसके बाद अमेजन के जेफ बेजोस 188 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

फरवरी में, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अदानी (Gautam Adan) दोनों ने फोर्ब्स (Forbes) के रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पीछे छोड़ दिया, क्योंकि उन्होंने फेसबुक (Facebook) के मालिक मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के स्टॉक के रूप में नेट वर्थ में 29 बिलियन डॉलर का नुकसान किया, जो निराशाजनक कमाई के पूर्वानुमान के बाद एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर