बड़ी उपलब्धि: सिर्फ अंबानी ही नहीं, अडानी ने बफेट को भी छोड़ दिया है पीछे, इतनी है नेटवर्थ

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Apr 25, 2022 | 15:44 IST

Richest Person of The World: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी ने 2022 में अपनी संपत्ति में 43 अरब डॉलर जोड़े हैं।

Gautam Adani is now the fifth richest person in the world, Gautam Adani Net Worth
बड़ी उपलब्धि: सिर्फ अंबानी ही नहीं, अडानी ने बफेट को भी छोड़ दिया है पीछे, इतनी है नेटवर्थ  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • गौतम अडानी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
  • ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी ने 2022 में अपनी संपत्ति में 43 अरब डॉलर जोड़े हैं।
  • पिछले एक महीने में अडानी पावर के शेयरों में 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है।

Richest Person of The World: हाल ही में अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए थे। अब उन्होंने दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) को भी पछाड़ दिया है और दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

इतनी है अडानी और बफेट की संपत्ति
फोर्ब्स रियल-टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स (Forbes Real-Time Billionaires Index) की लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी अब 122.5 अरब डॉलर की संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) के मालिक हैं। वहीं फोर्ब्स के अरबपतियों के सूचकांक के अनुसार, बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष बफेट की कुल संपत्ति 121.7 अरब डॉलर है।

आठवें स्थान पर अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth)
अब अडानी से आगे सिर्फ चार अरबपति हैं। वे हैं माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, बर्नार्ड अरनॉल्ट जेफ बेजोस और एलन मस्क। इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 101.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नौवें स्थान पर आ गए हैं।

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) इंडस्ट्री देश
1. एलन मस्क 269.7 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
2. जेफ बेजोस 170.2 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
3. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 159.5 अरब कंज्यूमर फ्रांस
4. बिल गेट्स 130.2 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
5. गौतम अडानी 122.4 अरब इंडस्ट्रियल भारत
6. वॉरेन बफेट 121.7 अरब डायवर्सिफाइड अमेरिका
7. लैरी एलिसन 107.6 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
8. लैरी पेज 102.4 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
9. मुकेश अंबानी 101.8 अरब एनर्जी भारत
10. सर्गी ब्रिन 98.5 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका

(Source: Forbes)

Petrol-Diesel Rate Today, 25 April 2022: कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल के दाम, जानें क्या हुआ बदलाव

ब्लूमबर्ग अरबपतियों की लिस्ट (Bloomberg Billionaires List) में अडानी ने 119 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं। इस लिस्ट में अंबानी 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर