दुनिया के 10वें और एशिया से सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, अंबानी को भी छोड़ा पीछे

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 08, 2022 | 12:05 IST

Gautam Adani Richest Indian: गौतम अडानी अब एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। गौतम अडाणी की सातवीं कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है। अडाणी विल्मर का शेयर इश्यू प्राइस से मामूली डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ।

Gautam Adani Surpasses Mukesh Amabani and became Richest Person of Asia
दुनिया के 10वें और एशिया से सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, अंबानी को भी छोड़ा पीछे  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।
  • वहीं मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ अब गौतम अडानी एशिया के सबसे रईस शख्स हैं।
  • एक साल में 12 अरब डॉलर बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति।

Gautam Adani Richest Indian: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अब ना सिर्फ भारत, बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भी पीछे छोड़ दिया है।

इतनी है अंबानी और अडानी की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर (Gautam Adani Networth)  हो गई। इसी के साथ वे दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बात करें, तो दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में वे अब 11वें स्थान पर आते हैं। अंबानी 87.9 अरब डॉलर (Mukesh Ambani Networth) के मालिक हैं।

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) इंडस्ट्री देश
1. एलन मस्क 235 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
2. जेफ बेजोस 183 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
3. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 168 अरब कंज्यूमर फ्रांस
4. बिल गेट्स 129 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
5. लैरी पेज 124 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
6. सर्गी ब्रिन 119 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
7. वॉरेन बफेट 115 अरब डायवर्सिफाइड अमेरिका
8. स्टीव बॉलमर 108 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
9. लैरी एलिसन 99.5 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
10. गौतम अडानी 88.5 अरब इंडस्ट्रियल भारत
11. मुकेश अंबानी 87.9 अरब एनर्जी भारत

14 सालों से भारत के सबसे अमीर शख्स थे अंबानी
उल्लेखनीय है कि अंबानी पिछले 14 सालों से भारत के सबसे अमीर शख्स थे। साल 2015 में सन फार्मा के बॉस दिलीप शांगवी ने एक छोटी अवधि के लिए भारत के सबसे रईस शख्स बने थे, लेकिन फिर अंबानी दोबारा पहले स्थान पर वापस आ गए। मालूम हो कि पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और इसके विपरीत मुकेश अंबानी की संपत्ति में इसी अवधि के दौरान करीब 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर