कॉलेज ड्रॉप आउट थे गौतम अडानी, दो बार दिया मौत को चकमा, आज रच दिया इतिहास

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Aug 30, 2022 | 13:50 IST

Gautam Adani: आज गौतम अडानी ने इतिहास रच दिया है। जो चीन के जैक मा भी नहीं कर पाए, वो आज अडानी ने कर डाला। अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 3 में पहंचने वाले अडानी पहले एशियाई बन गए हैं।

Gautam Adani was a college drop out escaped death twice and today created history
चौंकाने वाली है गौतम अडानी की कहानी!  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • इस साल अब तक गौतम अडानी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ी है।
  • 10 सबसे धनी व्यक्तियों में से इस साल अब तक सिर्फ अडानी की संपत्ति ही बढ़ी है।
  • गौतम अडानी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। आज उन्होंने इतिहास रच दिया है। अडानी बर्नार्ड अरनॉल्ट, बिल गेट्स और वॉरेन बफेट जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग की सबसे रईस लोगों की लिस्ट में (Richest Person List) तीसरे पायदान पर पहुंचने वाले वे एशिया के पहले शख्स हैं। जी हैं, इससे पहले कोई भी टॉप-3 में नहीं पहुंच पाया है।

कॉलेज ड्रॉपआउट हैं अडानी 
आज लगभग हर कोई गौतम अडानी की बेशुमार दौलत के बारे में जानतै है, लेकिन उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे किस्से भी हैं जो आपको चौंका सकते हैं और इनके बारे में कुछ ही लोगों को पता है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। गौतम अडानी का जन्म एक साधारण गुजराती परिवार में हुआ था। अहमदाबाद में सेठ सीएन विद्यालय से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय में वाणिज्य स्नातक की डिग्री के लिए एनरोल किया था। लेकिन कॉलेज की शिक्षा उनके लिए नहीं थी क्योंकि उन्होंने दूसरे वर्ष में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

Warren Buffett Birthday: अरबों के मालिक हैं बफेट, उनके ये महान कोट्स करेंगे आपकी जिंदगी आसान

दो बार दे चुके हैं मौत को चकमा
मशहूर बिजनेस टाइकून दो बार मौत से बच चुके हैं। एक बार उन्हें साल 2008 में फिरौती के लिए रखा गया था और बाद में वे साल 2011 के आतंकी हमले के दौरान मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में बंधकों में से एक थे, जिसमें 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

अडानी अपहरण की घटना के बारे में बोलने से कतराते हैं। अडानी का अंडरवर्ल्ड डॉन फजल-उर-रहमान उर्फ ​​'फजलू रहमान' ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। बाद में उन्होंने ब्रिटिश समाचार प्रकाशन फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए इस घटना को अपने जीवन की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक बताया था।

कितने अमीर हैं गौतम अडानी?
गौतम अडानी कुल 137 अरब डॉलर की संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) के मालिक हैं। लिस्ट में गौतम अडानी के ऊपर सिर्फ एलन मस्क (251 अरब डॉलर की संपत्ति) और जेफ बेजोस (153 अरब डॉलर की संपत्ति) हैं। गौतम अडानी और बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में ज्यादा अंतर नहीं है। बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति सिर्फ 1 अरब डॉलर ही कम है और वे दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर