Gold-Silver Rate Today, 25 Feb 2022: रूस-यूक्रेन जंग के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 25, 2022 | 13:34 IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 25 February 2022: पिछले चार सत्रों में सोने की हाजिर कीमत 2,600 रुपये से अधिक उछल गई है। जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी लगभग 4,700 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है।

Gold and Silver Rate Today: Gold futures on MCX
Gold and Silver Rate Today: रूस-यूक्रेन जंग के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग का आज दूसरा दिन है।
  • इस जंग का असर सोने-चांदी के दामों तक पड़ा है।
  • कल कीमती धातुओं में तेजी आई थी,लेकिन आज दाम में गिरावट आई।

Gold and Silver Rate Today, 25 February 2022: वैश्विक भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि यह कई महीनों के उच्च स्तर पर बना रहा। निवेशकों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया।

इतनी होई सोने-चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 1.05 फीसदी या 553 रुपये की गिरावट के साथ 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आज चांदी वायदा (Silver futures) 1.65 फीसदी या 1,105 रुपये की गिरावट के साथ 65,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

Crude Oil Price: बुरी खबर, रूस-यूक्रेन जंग से आसमान पर पहुंचा कच्चे तेल का दाम

गुरुवार को 52,540 पर बिका उच्चतम शुद्धता वाला सोना
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक हाजिर बाजार में गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 68,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

Ukraine-Russia War से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? देखिए वीडियो

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
हाजिर सोना 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,909.06 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.8 फीसदी गिरकर 1,910.70 डॉलर पर आ गया। धातु गुरुवार को 3 फीसदी से अधिक उछलकर सितंबर 2020 के बाद के उच्चतम स्तर 1,973.96 डॉलर पर पहुंच गई। हाजिर चांदी 0.5 फीसदी बढ़कर 24.33 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 1,061.40 डॉलर हो गया। जुलाई 2021 के बाद गुरुवार को 2,711.18 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद पैलेडियम 1.4 फीसदी बढ़कर 2,435.77 डॉलर हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर