Gold Price Today 31 March 2021: सोना-चांदी हुआ और सस्ता, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 31 मार्च 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold Price Today declines by Rs 49, Silver tumbles Rs 331 know from 14 to 24 carat rates on 31 March 2021
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today 31 March 2021: सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 49 रुपए घटकर 43,925 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन यह 43,974 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी में 331 रुपए की गिरावट हुई। अब इसकी कीमत 62,441 रुपए प्रति किलो है। मंगलवार को यह 62,772 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,684 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.09 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 205 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 851 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44190 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 40480 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जान सकते हैं।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 44190 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 44013 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 40478 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 33143 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 25851 रुपए
चांदी 999 62862 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.13% की गिरावट के साथ 44,366 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 57 रुपए यानी 0.13% की गिरावट के साथ 44,366 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,591 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.15% की गिरावट के साथ 1,683.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 52 रुपए की गिरावट के साथ 63,072 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 52 रुपए यानी 0.08% की गिरावट के साथ 63,072 रुपए प्रति किलो रह गयी जिसमें 11,453 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.15% की गिरावट के साथ 24.10 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 49 रुपये की कमी आई है, जो कि COMEX (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) की रातोंरात बिकवाली को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी आर्थिक सुधार आशावाद की तुलना में सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर