Gold Price Today, 11 August: सोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानिए अपने शहर के 24 कैरेट, 22 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 11 अगस्त 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव तथा साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today declines Rs 1317 Silver plunges Rs 2943 know 24 carat, 22 carat rates on 11 August 2020
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • लगातार कई हफ्तों तक बढ़ोतरी के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है
  • वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना सस्ता हो गया, नीचे जानिए आज का ताजा भाव।

Gold/silver price today, 11 August 2020 : लगातार कई हफ्तों तक बढ़ोतरी के बाद सोना और चांदी की कीमतों पर मंगलवार (11 अगस्त) को ब्रेक लगा गया। कीमतों भारी गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत मंगलवार को 1317 रुपए घटकर 54,763 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को इसकी कीमत 56,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की कीमत 2,943 रुपए गिरकर 73,600 रुपए किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को इसकी कीमत 76,543 रुपए प्रति किलो बंद हुई। वायदा कारोबार में सोना में 883 रुपए की गिरावट हुई जबकि चांदी  2,660 रुपए की गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,989 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था और चांदी 27.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। वहीं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं) 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (11 अगस्त) सोने में 1564 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 53951 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2397 रुपए गिरकर 71211 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  53950 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49420 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 53951 रुपए
सोना  995(23 कैरेट) 53735 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 49419 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 40463 रुपए
सोना 585(14 कैरेट)  31561 रुपए
चांदी 999  71211 रुपए

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 53,450 रुपए 54,700 रुपए
मुंबई 53,380 रुपए 54,380 रुपए
कोलकाता 53,880 रुपए 55,280 रुपए
चेन्नई 53,140 रुपए 58,030 रुपए
लखनऊ 53,450 रुपए 54,700 रुपए
पटना 53,380 रुपए 54,380 रुपए
सूरत 53,580 रुपए 55,230 रुपए
बड़ौदा 53,580 रुपए 55,230 रुपए
अहमदाबाद 53,580 रुपए 55,230 रुपए
जयपुर 53,450 रुपए 54,700 रुपए
पुणे 53,380 रुपए 54,380 रुपए
नासिक 53,380 रुपए 54,380 रुपए
नागपुर 53,380 रुपए 54,380 रुपए
चंडीगढ़ 52,780 रुपए 55,430 रुपए
भूवनेश्वर 53,140 रुपए 58,030 रुपए
  चांदी का भाव 72500 रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold)-चांदी (Silver) के भाव में कमी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना भाव 1,575 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी भाव में 2,150 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 55,700, नीचे में 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 65,700 एवं नीचे में 65,450 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे- सोना 55,625 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 65,550 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 1.61% की गिरावट के साथ 54,063 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 883 रुपए यानी 1.61% की गिरावट के साथ 54,063 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,623 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 820 रुपए यानी 1.49% की गिरावट के साथ 54,346 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,334 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.86% की गिरावट के साथ 2,001.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

बाजार में कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 2,660 रुपए की गिरावट के साथ 72,734 रुपए प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,660 रुपए अथवा 3.53% की गिरावट के साथ 72,734 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 12,906 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28.18 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर