Gold Price Today 26 March 2021: सोना लुढ़का, चांदी चमकी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 26 मार्च 2021 : सोने की कीमत में गिरावट हुई जबकि चांदी में बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold Price Today declines Rs 147, Silver jumps Rs 1036 know from 14 to 24 carat rates on 26 March 2021
सोना के भाव में गिरावट, चांदी में बढ़ोतरी  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 26 March 2021: सोने की कीमत में गिरावट हुई जबकि चांदी लगातार गिरावट के बाद फिर संभल गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 147 रुपए की गिरावट के साथ 44,081 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को यह 44,228 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,036 रुपए के उछाल के साथ 64,276 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन यह 63,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोना के वायदा भाव में भी गिरावट हुई और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,726 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 25.14 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत में 225 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 377 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44660 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 40900 रुपए है। नीचे जानिए आप 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जान सकते हैं।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 44655 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 44476 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 40904 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 33491 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 26123 रुपए
चांदी 999 64658 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.31% की गिरावट के साथ 44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 142 रुपए यानी 0.31% की गिरावट के साथ 44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,056 लॉट के लिए कारोबार किया गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.10% की तेजी के साथ 1,729.10 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 171 रुपए की गिरावट के साथ 65,040 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 171 रुपए यानी 0.26% की तेजी के साथ 65,040 रुपए प्रति किलो हो गई जिसमें 11,001 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.83% की तेजी के साथ 25.26 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने में बिकवाली देखी गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर