Gold Price Today 28 September: सोना-चांदी के दाम फिर लुढ़के, जानिए अपने शहर के 22, 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 28 सितंबर 2020 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today declines Rs 194, silver tanks Rs 933 know 24 carat, 22 carat rates on 28 September 2020
सोना और चांदी के भाव में और गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी दोनों के दाम में गिरे
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना थोड़ा सस्ता हो गया, नीचे जानिए आज का ताजा भाव

Gold/silver price today, 28 September 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना सोमवार को 194 रुपए घटकर 50,449 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 50,643 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 933 रुपए लुढ़कर 59,274 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन शु्क्रवार को यह 60,207 रुपए प्रति किलो बंद हुई थी। वहीं वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों क्रमशः 1,857 डॉलर प्रति औंस और  22.70 डॉलर प्रति औंस कारोबार कर रहे थे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट हुई जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना थोड़ा सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 89 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 49757 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 794 रुपए चढ़कर 58071 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49760 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45580 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49757 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 49558 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45577 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37318 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29108 रुपए
चांदी 999 58071रु.किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमतों में कमजोर रुपए के बावजूद कमजोर ग्लोबल कीमतों की वजह से 194 की गिरावट आई। उन्होंने कहा कि सोमवार को दबाव में सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की बहस और चीन के प्रमुख आंकड़ों का इंतजार है। कमजोर इक्विटी सूचकांकों पर कमजोर डॉलर के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
मुंबई 48,250 रुपए 49,250 रुपए
दिल्ली 48,350 रुपए 52,740 रुपए
कोलकाता 48,860 रुपए 51,560 रुपए
चेन्नई 47,700 रुपए 52,040 रुपए
लखनऊ 48,350 रुपए 52,740 रुपए
पटना 48,250 रुपए 49,250 रुपए
सूरत 48,300 रुपए   51,300 रुपए
अहमदाबाद 48,300 रुपए 51,300 रुपए
जयपुर 48,350 रुपए 52,740 रुपए
पुणे 48,250 रुपए 49,250 रुपए
नागपुर 48,250 रुपए 49,250 रुपए
चंडीगढ़ 48,200 रुपए  50,900 रुपए
भूवनेश्वर 47,700 रुपए  52,040 रुपए
बेंगलुरु 46,900 रुपए 51,160 रुपए
हैदराबाद 47,700 रुपए 52,040 रुपए
केरल 46,000 रुपए 50,200 रुपए
कोयंबटूर 47,700 रुपए 52,040 रुपए
  चांदी का भाव 58000रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold)-चांदी (Silver) के भाव में गिरावट

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 300 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी शुक्रवार की तुलना में लिए रहे। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 50,650, नीचे में 50,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 57,800 एवं नीचे में 57,550 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 50,600 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 57,600 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर मांग कमजोर पड़ने के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदे को कम किया जिससे वायदा बाजार में सोना सोमवार को 0.28% की गिरावट के साथ 49,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 98 रुपए यानी 0.28% की गिरावट के साथ 49,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 2,370 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 131 रुपए यानी 0.26% की गिरावट के साथ 49,519 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,348 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में सोने का भाव 0.38 प्रतिशत गिरकर 1,859.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत सोमवार को 789 रुपए टूटकर 58,238 रुपए किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए चांदी 789 रुपए यानी 1.34% टूटकर 58,238 रुपए किलो रह गई। इसमें 15,826 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.62% की गिरावट के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर