Gold Price Today 18 February: सोना हुआ और सस्ता, चांदी के बढ़े दाम, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 18 फरवरी 2021 : सोना के भाव में और गिरावट हुई जबकि चांदी में बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today declines Rs 320, Silver up Rs 28 know 14 to 24 carats rates on 18 February 2021
सोना और चांदी का ताजा भाव  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 18 February 2021 : सोने की कीमत में और गिरावट हुई जबकि चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई। 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार  दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 320 रुपए गिरकर 45,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 46,187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 28 रुपए की तेजी के साथ 68,283 रुपए प्रति किलो ग्राम पर रहा। जबकि पिछला बंद भाव 68,255 रुपए प्रति किलो था। जबकि सोना के वायदा भाव में तेजी हुई। चांदी के वायदा भाव में बढ़ोतरी हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़ोतरी के साथ 1,780 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 27.16 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 205 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 46439 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 272 रुपए बढकर 68700 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46440 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42540 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46439 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46253 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42538 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 34829 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27167 रुपए
चांदी 999 68700 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 158 रुपये की तेजी के साथ 46,395 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 158 रुपये यानी 0.34% की तेजी के साथ 46,395 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,640 लॉट के लिए कारोबार किया गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.47% की तेजी दर्शाता 1,781.10 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर बाजार की मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी वायदा कीमत 139 रुपए की गिरावट के साथ 69,092 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 139 रुपए यानी 0.2% की गिरावट के साथ 69,092 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 12,486 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.18% की गिरावट के साथ 27.27 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर