Gold Price Today 02 September: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 02 सितंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव और साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today declines Rs 614, silver silver tanks Rs 1799 know 24 carat, 22 carat rates on 02 September 2020
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी सस्ता हो गया, नीचे जानिए आज का ताजा भाव

Gold/silver price today, 02 September 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार (02 सितंबर) को फिर भारी गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिलली में सोने का भाव बुधवार को 614 रुपए घटकर 52,314 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। यह पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को 52,928 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी  1799 रुपए गिरकर 71,202 रुपए प्रति किलो गई। पिछले कारोबारी मंगलवार को यह 73,001 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,963 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 27.87 डॉलर प्रति औंस रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (02 सितंबर) सोने की कीमत में 391 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51184 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2481 रुपए गिरकर 65921 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51180 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46880 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51184 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50979 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46885 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38388 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29943 रुपए
चांदी 999 65921 रुपए

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 50,000 रुपए 54,600 रुपए
मुंबई 49,540 रुपए 50,540 रुपए
कोलकाता 50,100 रुपए 52,830 रुपए
चेन्नई 49,160 रुपए 53,630 रुपए
लखनऊ 50,000 रुपए 54,600 रुपए
पटना 49,540 रुपए 50,540 रुपए
सूरत 49,540 रुपए 51,130 रुपए
बड़ौदा 49,540 रुपए 51,130 रुपए
अहमदाबाद 49,540 रुपए 51,130 रुपए
जयपुर 50,000 रुपए 54,600 रुपए
पुणे  49,540 रुपए 50,540 रुपए
नासिक  49,540 रुपए 50,540 रुपए
नागपुर 49,540 रुपए 50,540 रुपए
चंडीगढ़ 48,850 रुपए 51,850 रुपए
भूवनेश्वर 49,160 रुपए 53,630 रुपए
  चांदी का भाव 67200 रु.किलो

सोने (Gold) के वायदा में गिरावट

बुधवार को सोना का वायदा भाव 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना 232 रुपए या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,498 लॉट के कारोबार में 51,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.51 प्रतिशत बढ़कर 1,968.90 रुपए प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमत में गिरावट

चांदी का वायदा भाव बुधवार को 1,068 रुपए घटकर 69,822 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया क्योंकि प्रतिभागियों ने कम मांग पर अपना दांव लगाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 1,068 रुपए या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,726 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर