Gold Price Today 30 December: तीन दिन बाद लुढ़का सोना, चढ़ी चांदी, पटाफट जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 30 दिसंबर 2020 : सोने भाव में गिरावट हुई जबकि और चांदी में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today down by Rs 16, Silver gained Rs 205 know 22 carat, 24 carat rates on 30 December 2020 
सोना लुढ़का, चांदी और चढ़ी  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • तीन दिन लगातार चढ़ने के बाद सोना की कीमत में गिरावट हुई
  • लगातार चौथे दिन चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई
  • वायदा बाजार में भी सोने में गिरावट हुई और चांदी में बढ़ोतरी हुई

Gold/Silver price today, 30 December 2020 : तीन दिन बाद फिर सोने की कीमत में गिरावट हुई है। जबकि चांदी के भाव में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 16 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 49,484 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 205 रुपए चढ़कर 67,673 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले  कारोबारी दिन यह 67,468 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट हुई जबकि चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,879 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर मामूली रूप से ऊपर और चांदी फ्लैट 26.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 107 रुपए की कमी हुई। इसके बाद सोने का भाव 49971 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 10 रुपए बढ़कर 67096 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49970 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45770 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49971 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 49771 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45773 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37478 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29233 रुपए
चांदी 999 67096 रुपए किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 48,850 रुपए 53,300 रुपए
मुंबई 48,930 रुपए 49,930 रुपए
कोलकाता 49,560 रुपए 52,160 रुपए
चेन्नई 47,120 रुपए 51,420 रुपए
सूरत 49,600 रुपए 51,600 रुपए
अहमदाबाद 49,420 रुपए 51,420 रुपए
जयपुर 48,850 रुपए 53,300 रुपए
लखनऊ 48,850 रुपए 53,300 रुपए
पटना 48,930 रुपए 49,930 रुपए
नासिक 48,930 रुपए 49,930 रुपए
पुणे 48,930 रुपए 49,930 रुपए
नागपुर 48,930 रुपए 49,930 रुपए
चंडीगढ़ 49,190 रुपए 53,160 रुपए
भूवनेश्वर 46,700 रुपए 50,950 रुपए

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में वृद्धि

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 20 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी के भाव में 25 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51,410 नीचे में 51,340 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 66,300, नीचे में 66,200 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51,360 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 66,275 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.13% रुपए की गिरावट के साथ 49,976 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2021 के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 63 रुपए यानी 0.13% की गिरावट के साथ 49,976 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,074 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.04% की गिरावट के साथ 1,882.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 243 रुपए की तेजी के साथ 68,340 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 243 रुपए यानी 0.36% की तेजी के साथ 68,340 रुपए प्रति किलो हो गई जिसमें 13,967 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों की ताजा लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.58% की तेजी के साथ 26.37 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार सोने की कीमतों में कल से डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। महामारी की आशंकाओं पर आर्थिक सुधार की चिंता ने व्यापार फर्म को बुलियन की कीमतों का समर्थन किया है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर