Gold Price Today 22 July 2021: सोना लुढ़का, चांदी और चमकी, जानिए 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 22 जुलाई 2021 : सोने लुढ़का और चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई। यहां जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव।

Gold Price Today down Rs 264, silver up Rs 04, know 14 to 24 carat rates on 22 July 2021
सोना में गिरावट और चांदी मामूली तेजी रही  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना की कीतम में गिरावट हुई।
  • चांदी की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
  • नीचे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold/Silver Rate Today 22 July 2021 : सोने में गिरावट हुई जबकि चांदी में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 264 रुपए टूट कर 46,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 46,716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 4 रुपए बढ़कर 65,484 रुपयए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 65,480 रुपए किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट लेकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 25.17 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 552 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 214 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47670 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43670 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47670 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47479 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43666 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35753 रुपए
सोना  585(14 कैरेट) 27887 रुपए
चांदी 999 66766 रुपए किलो

इंदौर में सोना, चांदी के भाव में गिरावट

इंदौर सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 250 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 310 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 49150, नीचे में 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 68250 एवं नीचे में 68100 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 49100 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 68200 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 89 रुपए की हानि के साथ 47,484 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 89 रुपए यानी 0.19% की हानि के साथ 47,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 5,987 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में हानि दर्ज होने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। वैश्विक स्तर पर हालांकि, न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.08% की हानि के साथ 1,801.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 37 रुपए की गिरावट के साथ 67,100 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 37 रुपए यानी 0.06% की गिरावट के साथ 67,100 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 12,979 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हालांकि न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.16% की तेजी के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, अमेरिकी बांड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि के साथ बिकवाली से सोने की कीमतें दो सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर