Gold Price Today 17 September: लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 17 सितंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today down Rs 608, silver declines Rs 1214 know 24 carat, 22 carat rates on 17 September 2020
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई
  • वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा और सस्ता हो गया, नीचे जानिए आज का ताजा भाव

Gold/silver price today, 17 September 2020 : लगातार दूसरे दिन बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 608 रुपए घटकर 52,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 53,071 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,214 गिरकर 69,242 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 70,456 रुपए प्रति किलो बंद हुई थी। वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,943.8 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा और सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (17 सितंबर) सोने की कीमत में 286 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51511 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 665 रुपए गिरकर 65218 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51510 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47180 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51511 रुपए 
सोना 995(23 कैरेट) 51305 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47184 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38633 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30134 रुपए
चांदी 999 65218 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैटेर का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 50,200 रुपए 53,550 रुपए
दिल्ली 50,100 रुपए 54,640 रुपए
कोलकाता 50,570 रुपए 53,260 रुपए
चेन्नई 49,090 रुपए 53,550 रुपए
लखनऊ 50,100 रुपए 54,640 रुपए
पटना 50,200 रुपए 51,200 रुपए
सूरत 50,200 रुपए 53,600 रुपए
बड़ौदा 50,200 रुपए 53,600 रुपए
अहमदाबाद 50,200 रुपए 53,600 रुपए
जयपुर 50,100 रुपए 54,640 रुपए
पुणे 50,200 रुपए 51,200 रुपए
नासिक 50,200 रुपए 51,200 रुपए
नागपुर 50,200 रुपए 51,200 रुपए
चंडीगढ़ 50,540 रुपए 53,200 रुपए
भूवनेश्वर 49,090 रुपए 53,550 रुपए
बेंगलुरु 48,750 रुपए 53,180 रुपए
हैदराबाद 49,090 रुपए 53,550 रुपए
केरल 47,450 रुपए 51,800 रुपए
  चांदी का भाव 67800 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा भाव में गिरावट

हाजिर बाजार में सोने की मांग कमजोर रही, इससे सटोरियों के बीच बिकवाली का दौर देखा गया। इसके चलते वायदा बाजार में सोना गुरुवार को 0.78% टूटकर 51,420 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सौदों में सोना वायदा भाव 404 रुपए यानी 0.78% गिरकर 51,420 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 10,142 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह दिसंबर डिलिवरी सौदों में 8,192 लॉट के कारोबार में यह भाव 393 रुपए यानी 0.76% गिरकर 51,595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 1.09% की गिरावट के साथ 1,949.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी (Silver) वायदा भाव में गिरावट

कमजोर मांग के चलते सटोरियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में चांदी भाव गुरुवार को 981 रुपए टूटकर 67,800 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध सौदों में चांदी वायदा भाव 981 रुपए यानी 1.43% गिरकर 67,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसके लिए 16,983 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 1.81% की गिरावट के साथ 26.98 डॉलर प्रति औंस रहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर