Gold Price Today 16 July 2021: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 15 जुलाई 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। यहां जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव।

Gold Price Today drop Rs 73, silver cracks Rs 196, know 14 to 24 carat rates on 16 July 2021
सोना और चांदी के भाव में गिरावट (तस्वीर-Pixabay) 

Gold/Silver Rate Today 16 July 2021 : कई दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट हुई हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 73 रुपए गिरकर 47,319 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यह गुरुवार को 47,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांती 196 रुपए गिरकर 68,043 रुपए किलो हो गई। पिछले दिन यह 68,239 रुपए किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा कीमतों में भी गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,823 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 26.13 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 151 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 321 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48270 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44220 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48273 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48080 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44218 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36205 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28240 रुपए
चांदी 999 68912 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 136 रुपए की हानि के साथ 48,264 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 136 रुपए यानी 0.28% की हानि के साथ 48,264 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 7,866 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों में हानि दर्ज होने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.27% की गिरावट के साथ 1,824 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 301 रुपए की गिरावट के साथ 69,380 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 301 रुपए यानी 0.43% की गिरावट के साथ 69,380 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,532 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.53% की हानि के साथ 26.26 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत COMEX सोने की कीमतों में गिरावट के साथ 73 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर