Gold Price Today 24 December: गिरावट पर लगा ब्रेक, सोना-चांदी में फिर उछाल, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 24 दिसंबर 2020 : सोना और चांदी के भाव में फिर बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today gains Rs 385 Silver jumps Rs 1102 know 24, 22 carat rates on 24 December 2020
सोना और चांदी के भाव में उछाल (तस्वीर-pixabay) 

Gold/Silver price today, 24 December 2020 : दो दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोना 385 रुपए बढ़कर 49,624 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 49,239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 1102 रुपए बढ़कर 66,954 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 65,852 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं वायदा बाजार में सोना और चांदी के कीमतों में गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,878 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार  कर रही थी जबकि चांदी 25.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 144 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 49995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 696 रुपए बढ़कर 66431 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50000 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45800 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49995 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 49795 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45795 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37496 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29247 रुपए
चांदी 999 66431 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 0.12% की गिरावट के साथ 50,089 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2021 के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 60 रुपए यानी 0.12% की गिरावट के साथ 50,089 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,527 लॉट के लिए कारोबार किया गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.12% की तेजी के साथ 1,880.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी वायदा कीमत 49 रुपए की हानि के साथ 67,527 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 49 रुपए यानी 0.07% की गिरावट के साथ 67,527 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 13,881 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.06% की गिरावट के साथ 25.91 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एक्सपर्ट ने कहा कि...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि पिछले अस्थिर सत्र के बाद डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। कोरोनो वायरस और लॉकडाउन के नए तनाव पर महामारी संबंधी चिंताओं ने भी सोने की कीमतें बढ़ा दी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर