Gold Price Today 17 February: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए 24 और 22 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 17 फरवरी 2021 : सोना और चांदी की कीमतों भारी गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today plunges Rs 717, Silver declines Rs 1274 know 14 to 24 carats rates on 17 February 2021
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 17 February 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना बुधवार को 717 रुपए गिरकर  46,102 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी बुधवार को 1274 रुपए लुढ़कर 68,239 रुपए प्रति किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 69,513 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,786 रुपए अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.10 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 763 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 46644 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1376 रुपए गिरकर 68428 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46640 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42730 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46644 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46457 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42726 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 34983 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27287 रुपए
चांदी 999 68428 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,662 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 237 रुपये यानी 0.51% की गिरावट के साथ 46,662 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,206 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.81% की गिरावट दर्शाता 1,784.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 134 रुपए की गिरावट के साथ 69,238 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 134 रुपए यानी 0.19% की गिरावट के साथ 69,238 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 12,641 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.71% की गिरावट के साथ 27.13 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर