Gold Price Today 04 November: सोना हुआ और महंगा, चांदी में भारी गिरावट, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 04 नवंबर 2020 : सोना के भाव में तेजी जारी है जबकि चांदी में गिरावट हुई है। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today rises by Rs 111, Silver declines Rs 1266 know 24, 22 carat rates on 04 November 2020
सोना और उछला, चांदी में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 04 November 2020 : सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमत में आज गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार बुधवार को सोने की कीमत 111 रुपए बढ़कर 50,743 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को 50,632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,266 रुपए गिरकर 60,669 रुपए प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को यह 61,935 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट हुई है। उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,895 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था और चांदी भी गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस पर बोली लगा रही थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 64 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 51306 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1007 रुपए गिरकर 61243 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51310 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47000 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51306 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 51101 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46996 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38480 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30014 रुपए
चांदी 999 61243 रु. किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 388 रुपए यानी 0.75% की गिरावट के साथ 51,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में 12,755 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.05% की गिरावट के साथ 1,890.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 1,506 रुपए की गिरावट के साथ 61,179 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 1,506 रुपए यानी 2.4% की गिरावट के साथ 61,179 रुपए प्रति किलो रह गया। इसमें 13,869 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 3.06% की गिरावट के साथ 23.59 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एक्सपर्ट ने कहा...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से अनिश्चितता के चलते डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनावों के अंतिम नतीजों की अटकलों के कारण दिन के दौरान कीमतें अस्थिर रह सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर