Gold Price Today 09 June 2021: सोना लुढ़का, चांदी भी हुई नरम, यहां जानिए कैरेट के हिसाब से ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 09 जून 2021 : भारत में सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। यहां आप कैरेट के हिसाब से ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today silver rate on 09 June 2021, aaj sona chandi ka bhav kya hai
सोना-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock) 
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी के भाव में फिर बदलाव हुए
  • सोना पिछले हफ्ते 5 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था
  • लेकिन सोना अब भी रिकॉर्ड हाई से सात हजार नीचे है

Gold-Silver Rate Today 09 June 2021 : भारत में सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 92 रुपए की गिरावट के साथ 48,424 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 414 रुपए टूटकर 70,181 रुपये प्रति किलोग्राम आ गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,595 रुपए प्रति किलोग्राम था। वायदा बाजार में भी दोनों की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसी तरह के रूख हैं।  एमसीएक्स पर सोना वायदा भाव बुधवार को 77 रुपये की गिरावट के साथ 49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत 83 रुपए की गिरावट के साथ 71,148 रुपए प्रति किलो रह गई। पिछले हफ्ते कीमतों के करीब 5 महीने के उच्च स्तर 49,700 रुपए पर पहुंचने के बाद से सोने में तेजी बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एमसीएक्स के सोने को 48400-48600 के स्तर पर समर्थन और 49500 के स्तर पर प्रतिरोध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव मामूली तेजी के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।

हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 50 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 403 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  48980 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44870 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48981 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48785 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44867 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36736 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28654 रुपए
चांदी 999 70819 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 77 रुपये की गिरावट के साथ 49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 77 रुपए यानी 0.16% की गिरावट के साथ 49,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,704 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.15% की गिरावट के साथ 1,891.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 83 रुपए की गिरावट के साथ 71,148 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 83 रुपए यानी 0.12% की गिरावट के साथ 71,148 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,509 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.17% की गिरावट के साथ 27.69 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के उतार चढ़ाव के बीच सोने में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई। निवेशकों की नजर अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों पर है। मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि सोने में एक सीमित दायरे में उतार चढ़ाव है क्योंकि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े आने तथा इस सप्ताह के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की नीतिगत बैठक से पहले निवेशक बड़े सौदे करने से सतर्कता बरत रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर