Gold Price Today 14 July 2021: सोना हुआ और महंगा, चांदी लुढ़की, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 14 जुलाई 2021 : सोने के दाम में और बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी में गिरावट हुई। यहां आप 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today silver rate on 14 July 2021 in Sarafa market, Sona ka aaj ka bhav
सोना में उछाल और चांदी में गिरावट  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • सोना के दाम में और बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी की कीमत में गिरावट हुई।
  • अंतररष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है

Gold/Silver Rate Today 14 July 2021 : सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी में गिरावट हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना मामूली रूप से 23 रुपए बढ़कर 47,024 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 47,001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 399 रुपए गिरकर 67,663 रुपए प्रति किलो हो गई है। मंगलवार को 68,062 रुपए किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी तेजी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,812 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.02 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 204 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 215 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48160 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44110 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48155 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47962 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44110 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36116 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28171 रुपए
चांदी 999  69120 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 106 रुपए की तेजी के साथ 47,995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 106 रुपए यानी 0.22% की तेजी के साथ 47,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 8,446 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में जाभ दर्ज हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.20% की तेजी के साथ 1,813.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 19 रुपए की तेजी के साथ 69,100 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 19 रुपए यानी 0.03% की तेजी के साथ 69,100 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,189 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.02% की तेजी के साथ 26.15 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर