Gold Rate Today 14th June 2021: फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए 14, 18, 22, 23, 24 कैेरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 14 जून 2021 : भारत में सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। यहां आप कैरेट के हिसाब से लेटेस्ट भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today silver rate on 14 June 2021, aaj sona chandi kis bhav hai
सोाना और चांदी में गिरावट (तस्वीर-istock) 
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई।
  • दोनों के वायदा भाव मेंं भी गिरावट हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट हुई।

Gold/Silver Rate Today 14 June 2021 : भारत में सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 464 रुपए की गिरावट के साथ 47,705 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 48,169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 723 रुपए लुढ़कर 70,420 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 71,143 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,858 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी 27.70 डॉलर प्रति औंस पर करीब-करीब स्थिर बना रहा।

उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 683 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 799 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  48340 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44280 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48345 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48151 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44284 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36259 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28282 रुपए
चांदी 999 71340 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 476 रुपए की गिरावट के साथ 48,427 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 476 रुपए यानी 0.97% की गिरावट के साथ 48,427 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,087 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1.09% की गिरावट के साथ 1,859.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 713 रुपए की गिरावट के साथ 71,514 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 713 रुपए यानी 0.99% की गिरावट के साथ 71,514 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्टैक्ट में 11,130 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.21% की गिरावट के साथ 27.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर