Gold Rate Today 16 June 2021: सोना लुढ़का, चांदी चमकी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 16 जून 2021 : सोने की कीमत में गिरावट हुई जबकि चांदी में बढ़ोतरी हुई। यहां आप कैरेट के हिसाब से लेटेस्ट भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today silver rate on 16 June 2021, aaj sona chandi kis bhav hai
सोना में गिरावट और चांदी के भाव में तेजी (तस्वीर-pixabay) 
मुख्य बातें
  • सोने के भाव में फिर गिरावट जबकि चांदी में और बढ़ोतरी हुई।
  • दोनों के वायदा भाव में तेजी देखी गई।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई।

Gold/Silver Rate Today 16 June 2021 : सोने के दाम में गिरावट हुई जबकि चांदी में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 48 रुपए गिरकर 47,814 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी दिन यह 47,862 रुपए पर बंद हुआ था। उधर चांदी की कीमत 340 रुपए चढ़कर 70,589 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन यह चांदी 70,249 रुपए पर बंद हुई थी। दोनों की वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,859 डॉलर प्रति औंस और 27.78 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहे।

उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 201 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  48400 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44330 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48397 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48203 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44332 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36298 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28312 रुपए
चांदी 999 71393 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 123 रुपए की तेजी के साथ 48,547 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 123 रुपए यानी 0.25% की तेजी के साथ 48,547 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,699 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.3% की तेजी के साथ 1,861.9 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 0.58% की तेजी के साथ 71,658 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 410 रुपए यानी 0.58% की तेजी के साथ 71,658 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,786 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.75% की तेजी के साथ 27.9 डॉलर प्रति औंस हो गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर