Gold Price Today 16 September: सोना लुढ़का,चांदी भी हुई नरम, जानिए अपने शहर के 24, 22 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 16 सितंबर 2020 : सोना और चांदी के दाम में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today slips Rs 137, silver declines Rs 517 know 24 carat, 22 carat rates on 16 September 2020
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई
  • लेकिन वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा सस्ता हो गया, नीचे जानिए ताजा भाव

Gold/silver price today, 16 September 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत 137 रुपए घटकर 53,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को  53,167 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 517 रुपए गिरकर 70,553 रुपए किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को यह 71,070 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,967.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 27.40 डॉलर प्रति औंस पर थी। वहीं वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (16 सितंबर) सोने की कीमत में 96 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51797 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 875 रुपए गिरकर 65883 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51800 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47450 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51797 रुपए
सोना 995(23 कैरेट)  51590 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47446 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38848 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30301 रुपए
चांदी 999 65883 रुपए

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट सोना का भाव
मुंबई 50,580 रुपए 51,580 रुपए
दिल्ली 50,400 रुपए 54,980 रुपए
कोलकाता 50,900 रुपए 53,600 रुपए
चेन्नई 49,450 रुपए 53,950 रुपए
लखनऊ 50,400 रुपए 54,980 रुपए
पटना 50,580 रुपए 51,580 रुपए
सूरत 50,580 रुपए 53,970 रुपए
बड़ौदा 50,580 रुपए 53,970 रुपए
अहमदाबाद 50,580 रुपए 53,970 रुपए
जयपुर 50,400 रुपए 54,980 रुपए
नागपुर 50,580 रुपए 51,580 रुपए
पुणे 50,580 रुपए 51,580 रुपए
नासिक 50,580 रुपए 51,580 रुपए
चंडीगढ़ 50,540 रुपए 53,200 रुपए
भूवनेश्वर 49,450 रुपए 53,950 रुपए
बेंगलुरु 49,100 रुपए 53,560 रुपए
हैदराबाद 49,450 रुपए 53,950 रुपए
केरल 47,700 रुपए 52,040 रुपए
  चांदी का भाव 69000 रु.किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमतों में रुपए की मजबूती की वजह से 137 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि प्रमुख फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक में सोने की कीमतों (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) की ऊपरी सीमा में उतार-चढ़ाव आया।

सोना (Gold) वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के नये सौदे करने से बुधवार को वायदा बाजार में सोना 153 रुपए बढ़कर 51,922 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी का सोना 153 रुपए या 0.30% बढ़कर 51,922 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,814 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट्स ने कहा कि सटोरियों के नए सौदों के कारण सोने की वायदा कीमतों में तेजी रही। इस बीच न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.49% बढ़कर 1,975.90 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

चांदी (Silver) वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से बुधवार को वायदा बाजार में चांदी का भाव 33 रुपए बढ़कर 69,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का सौदा 33 रुपए यानी 0.05% बढ़कर 69,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर रहा। इसमें 17,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट्स ने कहा कि सटोरियों के नए सौदे करने से चांदी की वायदा कीमतों में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.59% बढ़कर 27.63 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर