Gold Price Today 11 September: लगातार चार दिन तक चढ़ने के बाद लुढ़का सोना, चांदी भी हुई फीकी, जानिए ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 11 सितंबर 2020 : लगातार चार दिन चढ़ने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव और साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today slips Rs 191, silver declines Rs 990 know 24 carat, 22 carat rates on 11 September 2020 
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • लगातार चढ़ने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी सोने और चांदी कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा सस्ता हो गया,नीचे जानिए ताजा भाव

Gold/silver price today, 11 September 2020 : लगातार चार दिन चढ़ने के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 191 रुपए घटकर 52,452 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन गु्रुवार को यह 52,643 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुआ था। वहीं चांदी 990 रुपए गिरकर 69,441 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को यह 70,431 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा गिरकर 1,943 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई।  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (11 सितंबर) सोने की कीमत में 35 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51441 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 667 रुपए गिरकर 65424 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51440 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47120 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51441 रुपए
सोना  995(23 कैरेट) 51235 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47120 रुपए
सोना 750(18 कैरेट)  38581 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30093 रुपए
चांदी 999 65424 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 49,900 रुपए 54,430 रुपए
मुंबई 49,450 रुपए 50,450 रुपए
कोलकाता 50,500 रुपए 53,200 रुपए
चेन्नई 48,980 रुपए 53,430 रुपए
लखनऊ 49,900 रुपए 54,430 रुपए
पटना 49,450 रुपए 50,450 रुपए
सूरत 49,870 रुपए 52,400 रुपए
बड़ौदा 49,870 रुपए 52,400 रुपए
अहमदाबाद 49,870 रुपए 52,400 रुपए
जयपुर 49,900 रुपए 54,430 रुपए
पुणे 49,450 रुपए 50,450 रुपए
नासिक 49,450 रुपए 50,450 रुपए
नागपुर 49,450 रुपए 50,450 रुपए
चंडीगढ़ 49,100 रुपए 52,100 रुपए
भूवनेश्वर 48,980 रुपए 53,430 रुपए
बेंगलुरु 48,400 रुपए 52,800 रुपए
हैदराबाद 48,980 रुपए 53,430 रुपए
केरल 47,250 रुपए 51,580 रुपए
  चांदी का भाव 67980 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.62% की गिरावट के साथ 51,452 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 322 रुपए यानी 0.62% की गिरावट के साथ 51,452 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,181 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 302 रुपए यानी 0.58% की गिरावट के साथ 51,660 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,286 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.72% की नरमी के साथ 1,950.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 906 रुपए की गिरावट के साथ 68,085 प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कन्ट्रैक्ट की कीमत 906 रुपए या 1.31% की गिरावट के साथ 68,085 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 16,213 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.32% की गिरावट के साथ 26.93 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर