Gold Price Today 19 February: सोना-चांदी हुआ और सस्ता, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 19 फरवरी 2021 : सोना और चांदी की कीमतों भारी गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today tanks Rs 239, Silver tumbles Rs 723 know 14 to 24 carats rates on 19 February 2021
सोना और चांदी के भाव में गिरावट 

Gold/Silver price today, 19 February 2021 : सोने की कीमत में गिरावट जारी है चांदी के भाव में भी गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 239 रुपए टूटकर 45,568 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गुरुवार को सोना 45,807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 723 रुपए लुढ़क कर 67,370 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इसका पिछला बंद भाव 68,093 रुपए प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 338 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 286 रुपए गिरकर 68414 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  46100 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42230 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46101 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 45916 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42229 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 34576 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 26969 रुपए
चांदी 999 68414 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.27% की गिरावट के साथ 46,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 126 रुपए यानी 0.27% की हानि के साथ 46,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,987 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.24% की गिरावट दर्शाता 1,770.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर बाजार की मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 586 रुपए की गिरावट के साथ 67,908 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 586 रुपए यानी 0.86% की गिरावट के साथ 67,908 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 12,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.62% की गिरावट के साथ 26.96 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर