Gold Price Today 31 December: सोना उछला, चांदी में चमक बरकरार, पटाफट जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 31 दिसंबर 2020 : सोने के भाव में गिरावट पर ब्रेक लगा। जबकि चांदी में लगातार 5वें दिन बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today up by Rs 235, Silver gained Rs 273 know 22 carat, 24 carat rates on 31 December 2020 
सोना और चांदी के भाव में उछाल  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 31 December 2020 : सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी के भाव में लगातार 5वें दिन इजाफा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 235 रुपए की तेजी के साथ 49,675 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 273 रुपए बढ़कर 67,983 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 67,710 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के ही भाव करीब अपरिवर्तित रहे। ये भाव क्रमश: 1,894 डॉलर प्रति औंस और 26.52 डॉलर प्रति औंस रहे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 231 रुपए की वृद्धि हुई। इसके बाद सोने का भाव 50202 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 287 रुपए बढ़कर 67383 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50200 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45980 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50202 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50001 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45985 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37652 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29368 रुपए
चांदी 999 67383 रुपए किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 48,930 रुपए 49,930 रुपए
दिल्ली 48,850 रुपए 53,300 रुपए
कोलकाता 49,570 रुपए 52,160 रुपए
चेन्नई 47,240 रुपए 51,540 रुपए
पुणे 48,930 रुपए 49,930 रुपए
अहमदाबाद 49,430 रुपए 51,430 रुपए
जयपुर 48,860 रुपए 53,310 रुपए
लखनऊ 48,860 रुपए 53,310 रुपए
पटना 48,930 रुपए 49,930 रुपए
नागपुर 48,930 रुपए 49,930 रुपए
चंडीगढ़ 49,200 रुपए 53,170 रुपए
सूरत 49,430 रुपए 51,430 रुपए
भूवनेश्वर 46,700 रुपए 50,950 रुपए
नासिक 48,930 रुपए 49,930 रुपए
बेंगलुरु 46,700 रुपए 50,950 रुपए

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में बढ़ोतरी

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 115 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी भाव में 300 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51500, नीचे में 51425 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 66650, नीचे में 66400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51475 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 66575 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मिलेजुले वैश्विक संकेतों और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के अभाव में सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई। महामारी की आशंका को लेकर चिंताओं ने सर्राफा कीमतों की मजबूती को समर्थन प्रदान किया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर