Gold Price Today 05 Nov: सोना में उछाल जारी, चांदी ने भी दिखाई चमक, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 05 नवंबर 2020 : सोना और चांदी के भाव में फिर बढ़ोतरी हुई है। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today up Rs 158, Silver rises Rs 697 know 24, 22 carat rates on 05 November 2020
सोना और चांदी के भाव में उछाल 
मुख्य बातें
  • सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है
  • एक दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत में भी वृद्धि हुई
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी रही

Gold/Silver price today, 05 November 2020 : सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमत में एक दिन की गिरावट गुरुवार को फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 158 रुपए की बढ़त के साथ 50,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 50,822 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 697 रुपए के उछाल के साथ 62,043 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 61,346 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी लाभ के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 226 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 51532 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1556 रुपए बढ़कर 62799 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51530 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47200 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51532 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 51326 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47203 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38649 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30146 रुपए
चांदी 999 62799 रु. किलो

सोना (Gold) वायदा भाव में बढ़ोतरी

हाजिर मांग बढ़ने से सटोरियों ने अपने सौदे बढ़ाये। इससे बृहस्पतिवार को सोना वायदा भाव 593 रुपए मजबूत होकर 51,413 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 593 रुपए यानी 1.17% की तेजी के साथ 51,413 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसमें 12,409 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.94% की वृद्धि के साथ 1,914.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच सोना चढ़ा है। निवेशक बेसब्री से चुनावी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर