Gold Price Update 16 April 2021: बढ़ते जा रहे हैं सोना-चांदी के दाम, जानिए 14 से 24 कैरेटे का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 16 अप्रैल 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold Price Update Today up Rs 09, Silver gains Rs 53 know from 14 to 24 carat rates on 16 April 2021
सोना और चांदी के भाव में तेजी 

Gold/Silver rate today 16 April 2021: सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 09 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 46,431 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 46,422 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं चांदी भी 53 रुपए चढ़कर 67,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,407 पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,764 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 25.87 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 463 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 789 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47170 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43210 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47169 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46980 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43207 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35377 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27594 रुपए
चांदी 999 68810 रुपए किलो 

सोना (Gold) वायादा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 240 रुपए की गिरावट के साथ 46,935 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 240 रुपए यानी 0.51% की हानि के साथ 46,935 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,288 लॉट के लिए कारोबार किया गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.23% की हानि के साथ 1,762.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 340 रुपए की गिरावट के साथ 68,200 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 340 रुपए यानी 0.5% की हानि के साथ 68,200 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 9,026 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.44% की गिरावट के साथ 25.85 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में गिरावट और अमेरिकी बांड की प्राप्ति में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी आई।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर