Gold Price Today 20 May 2021: गिरकर फिर संभले सोना-चांदी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 20 मई 2021 : एक दिन गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट तक का ताजा भाव क्या है।

Gold prices Today & silver 20 May 2021, sona chandi ka taza bhav kya hai
सोना और चांदी के भाव में तेजी  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver rate today 20 May, 2021 : एक दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी फिर संभले। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 237 रुपए बढ़कर 47,994 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 47,757 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी भी 153 रुपए बढ़कर 71,421 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पिछले दिन चांदी 71,268 रुपए प्रति किलो पर बंद इुई थी। हालांकि वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.80 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 357 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 441 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48530 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44460 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48534 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48340 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44457 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38401 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28392 रुपए
चांदी 999 71541 रुपए किलो

सोना वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 187 रुपए की हानि के साथ 48,487 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 187 रुपए यानी 0.38% की हानि के साथ 48,487 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,132 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.43% की गिरावट के साथ 1,873.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 423 रुपए की गिरावट के साथ 71,951 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 423 रुपए यानी 0.58% की हानि के साथ 71,951 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,597 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.71% की गिरावट के साथ 27.83 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर