Gold Rate Today 06 March 2021: सोने की कीमत में 12 हजार से अधिक की गिरावट के पीछे वजह क्या हैं, यहां समझें

Gold Price Today (गोल्ड प्राइस आज का) 06 मार्च 2021 : सोने की कीमत में हाल के दिनों में गिरावट दर्ज की गई है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है जिसे आसान तरीके से आप समझ सकते हैं।

Gold Rate Today 06 March 2021: सोने की कीमत में 12 हजार से गिरावट के पीछे वजह क्या हैं,  यहां समझें
सोने की कीमत में 12 हजार से अधिक की गिरावट 
मुख्य बातें
  • सोने की कीमत में 12 हजार से अधिक की गिरावट
  • सोने की खरीद के लिए बेहतर समय
  • पिछले वर्ष अगस्त के महीने में सोने की कीमत 56,310 रुपए थी

Gold price today, 06 March 2021: गोल्ड यानी सोने के प्रति दीवानगी हर एक शख्स की होती है। यह अलग बात है कि सोने की कीमत इतनी अधिक होती है जो सामान्य पहुंच से बाहर हो जाती है।हाल के दिनों में सोने की कीमत आसमान को छू रही थी। अगर बात पिछले वर्ष अगस्त के महीने की करें तो प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56, 310 रुपए थी। ये वो वक्त था जब निवेश के लिए सलाह नहीं दी जा रही थी। लेकिन इस समय सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 44 हजार के करीब है। यानी कि सोने की खरीद के लिए यह उचित समय है। 

सोने के भाव में गिरावट जारी रहेगी या कीमत बढ़ेगी
अब सवाल यह है कि सोने की कीमत में गिरावट का यह दौर अभी जारी रहने वाला है या बेलगाम होकर सोने का भाव फिर आसमान पर पहुंच जाएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत क्या है उसे देखना और समझना जरूरी है। इस सम अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 43, 900 के नीचे है, अगर अगस्त से तुलना करें तो करीब 15 फीसद की गिरावट है। ऐसे में बाजार के जानकार बता रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में करीब 1450 डॉलर प्रति औंस की कमी आ सकती है। इसका अर्थ यह है कि प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 38,700 करीब जा सकती है।
Gold Price Today fall Rs 522, Silver down Rs 1822 know from 14 to 24 carat rates on 05 March 2021

क्यों बढ़ी कीमत
पिछले वर्ष  में सोने के भाव में तेजी के लिए कोरोना वायरस जिम्मेदार था। जानकार कहते हैं कि लोग निवेश के लिए सुरक्षित ठिकाने की तलाश में थे। आमतौर पर सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है। शेयर बाजार में लोगों ने कोरोना की वजह से निवेश कम कर दिया था। दरअसल निवेश के बेहतर नतीजे आएंगे या नहीं इसे लेकर डर पनपना स्वाभाविक था।

क्यों कीमतों में आ रही है कमी
अब ​कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बाजार में है और उसका असर कीमतों में कमी के रूप में नजर भी आ रहा है। अब निवेशकों के दूसरे विकल्पों में भी अवसर देख रहे हैं और उसकी वजह से सोने की कीमतों में कमी आ रही है। निवेशकों को लगता है कि सोने की जगह दूसरे विकल्पों में रिटर्न मिलने में कम समय लगता है लिहाजा सोने में लोग अब निवेश करने से बच रहे हैं। 
Need money immediately, gold loan is the best option, these 5 banks charge very low interest

निवेश के लिए सोना बेहतर विकल्प
पिछले साल सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि उससे पहले सोने पर रिटर्न करीब 23 फीसदी रहा था। जानकार बताते हैं कि अगर आप लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं तो गोल्ड अभी भी इंवेस्टमेंट के लिए सुरक्षित  विकल्प है क्योंकि शानदार रिटर्न पाने की संभावना हमेशा बरकरार रहती है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर