Gold-Silver Rate Today, 16 Sept 2021: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी हुई नरम, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 16 September 2021: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। यहां जानिए 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट का ताजा रेट।

Gold silver Price Today 16 September 2021
सोना-चांदी की कीमतों बदलाव   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोने की कीमतों में भारी गिरावट हुई।
  • चांदी में तेज गिरावट हुई।
  • इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक दोनों के भाव में गिरावट हुई है।

Gold and Silver Rate Today, 16 September 2021: पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद भारतीय बाजारों में आज भी सोने की कीमतों में कमजोरी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 491 रुपए की गिरावट के साथ 45,735 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,226 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 724 रुपए टूटकर 61,541 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई ।पिछले कारोबारी दिन में यह 62,265 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट हुई। चांदी की कीमत में भी गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46660 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42740 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46657 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46470 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42738 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 34993 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27294 रुपए
चांदी 999 62258 रुपए किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
चेन्नई 44,300 रुपए 48,330 रुपए
मुंबई 46,330 रुपए 47,330 रुपए
दिल्ली 46,460 रुपए 50,680 रुपए
कोलकाता 46,760 रुपए  49,260 रुपए
अहमदाबाद 45,500 रुपए 48,610 रुपए
जयपुर 46,310 रुपए 48,610 रुपए
लखनऊ 46,460 रुपए 50,680 रुपए
पटना 45,540 रुपए 48,760 रुपए
चंडीगढ़ 46,210 रुपए 48,760 रुपए
सूरत 45,500 रुपए 48,610 रुपए
भूवनेश्वर 44,310 रुपए 48,380 रुपए

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 236 रुपए की गिरावट के साथ 46,660 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 236 रुपए यानी 0.5% की हानि के साथ 46,660 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,540 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.49% की गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 496 रुपए की गिरावट के साथ 62,797 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 496 रुपए यानी 0.78% की गिरावट के साथ 62,797 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,931 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.87% की गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर