Krishna Janmashtami 2022 Wishes: बिजनेस एसोसिएट्स को भेजें ये संदेश, बनी रहेगी भगवान की कृपा

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Aug 19, 2022 | 15:30 IST

Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images, Quotes and Messages: देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप अपने बिजनेस एसोसिएट्स को त्योहार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।

Happy Janmashtami 2022 Wishes Quotes and Messages Quotes and Messages date and muhurat
Krishna Janmashtami 2022 Wishes: कृष्ण जन्माष्टमी कॉर्पोरेट मेसेज, कोट और शुभकामनाएं (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाई जाती है।
  • श्री कृष्ण के भक्त शानदार आइडियाज अपनाकर घर के सदस्यों के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाते हैं।
  • अपने व्यावसायिक संपर्कों को मेसेज और कोट्स के जरिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दें।

Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images, Quotes and Messages: अगर आप आज यानी 19 अगस्त को जन्माष्टमी मना रहे हैं और अपने बिजनेस एसोसिएट्स और प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई लोगों का व्रत होता है। लोग फूल और लाइटिंग से अपना घर सजाते हैं और आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। लोग घर में बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में तैयार करते हैं और परिजनों को त्योहार की शुभकामनाएं भी देते हैं। आप कॉर्पोरेट संदेशों के साथ भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Janmashtami Holiday 2022 Date: 18 या 19 अगस्त, कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी?

कॉर्पोरेट्स के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेसेज और कोट्स-

  • आपको श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत- बहुत शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण हमेशा आपके प्रयासों और कारोबरा पर अपना आशीर्वाद बरसाने के लिए मौजूद रहें।
  • आपको और आपकी कंपनी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। कृष्ण हमेशा आपके व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों के लिए आपका मार्गदर्शन करें और सफलता का आशीर्वाद दें।
  • हमारे बिजनेस एसोसिएट को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत- बहुत शुभकामनाएं। सफल व्यवसाय के लिए आपके विकास और समृद्धि की कामना करता हूं।
  • आपके द्वारा किया गया हर प्रयास आपको सफलता और समृद्धि प्रदान करे। आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण हमेशा आपको और आपकी कंपनी को सफलता और विकास के पथ पर मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद रहें। आपको जन्माष्टमी की बहुत- बहुत बधाई।
  • आपको व्यवसाय को बढ़ने के और अवसर मिलते रहें। आपको और आपकी कंपनी को कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण आपको आपकी सफलता के मार्ग में सभी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें। आपको जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • हमारे व्यापारिक सहयोगियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। कान्हा हमेशा हमारे प्रोफेशनल संबंधों को आशीर्वाद दें और हमें बढ़ने में मदद करें।
  • जन्माष्टमी के अवसर पर, हम आपके व्यवसाय की वृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। आपको जन्माष्टमी की बहुत बहुत बधाई।
  • आपको व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलते रहें। शुभ जन्माष्टमी।

Krishna Janmashtami 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live: कब है जन्माष्टमी? देखें श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें इस दिन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर