रक्षा बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, रक्षा खर्च में चीन-पाकिस्तान की तुलना कहां पहुंचा भारत

बिजनेस
नवीन चौहान
Updated Feb 01, 2022 | 17:13 IST

India's Defence Budget 2022-23: भारत का डिफेंस बजट पाकिस्तान की तुलना में सात गुना हो गया है। जानिए चीन के रक्षा बजट के सामने कैसा है भारत के रक्षा बजट का हाल।

Indian-Air-Force-Republic-day
भारतीय वायु सेना 
मुख्य बातें
  • रक्षा बजट में हुआ लगभग 10 प्रतिशत का इजाफा
  • केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए किया सवा पांच लाख करोड़ का प्रावधान
  • पाकिस्तान का रक्षा बजट का सात गुना हुआ भारत का रक्षा बजट

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चौथी बार केंद्रीय बजट सदन में पेश किया। मोदी 2.0 सरकार का चौथा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने चीन और पाकिस्तान के साथ तना-तनी के बीच रक्षा बजट में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पिछले साल की तुलना में तकरीबन 10 प्रतिशत का इजाफा किया है। साल 2021-22 के में रक्षा बजट में केवल 1.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। पिछले साल भारत का कुल रक्षा बजट 4.78 लाख करोड़ रुपये का था। 

पाकिस्तान के रक्षा बजट का सात गुना है भारत का हाल 
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये यानी तकरीबन 70.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। युद्ध के मैदान पर चार बार भारत का सामना करने वाले पाकिस्तान का रक्षा बजट वर्तमान में 10.7 बिलियन डॉलर है। यानी भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान के रक्षा बजट से तकरीब 7 गुना ज्यादा है। 

Budget 2022 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र के लिए की ये घोषणाएं, बजट में हुई बढ़ोत्तरी

रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी का था अनुमान
वहीं पूर्वोत्तर में चीन के साथ भारत की तना-तनी लगातार बनी हुई है। चीन के साथ सीमा विवाद पिछले 2 साल से लगातार कायम है अबतक दोनों देशों के बीच आम सहमति सीमी विवाद को लेकर नहीं बन सकी है। ऐसे में तनाव लगातार जारी है। ऐसे में भारत के लिए रक्षा बजट में इजाफा करने की उम्मीद थी।

भारत से तिगुना है चीन का रक्षा बजट
चीन पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाना चाहता है। चीन के अमेरिका सहित दुनिया के कई बड़े और ताकतवर देशों के साथ संबंध तनावपूर्ण हैं। वो लगातार अपनी सैन्य ताकत में इजाफा कर रहा है। उसका रक्षा बजट भारत की तुलना में तकरीबन 3 गुना है। पिछले साल मार्च में चीन ने अपने रक्षा बजट में 6.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी और यह तकरीबन 210 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर